फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2020 Tata Nexon और पुरानी Nexon में हुए हैं ये बदलाव, पढ़ें नई कीमतों और फीचर्स के बारे में

Sat, 25 Jan 2020 10:03 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 25 Jan 2020 10:03 AM IST
विज्ञापन
Mahindra XUV300, Hyundai Venue and Vitara Brezza Rival facelift Tata Nexon 2020 changes vs old model
Tata Nexon 2020 New vs Old - फोटो : AmarUjala

Tata Motors ने अपनी सब 4-मीटर एसयूवी Tata Nexon का फेसलिफ्ट बाजार में उतारा है। टाटा नेक्सन के नए फेसलिफ्ट पेट्रोल वर्जन की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.95 लाख रुपये है, जबकि डीजल मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 8.45 लाख रुपये से शुरू है। नेक्सन का मुकाबला मारुति विटारा ब्रेजा और हाल ही में बीएस6 इंजन के साथ लॉन्च हुई Mahindra XUV300 से है। आइए जानते हैं पुरानी नेक्सन और नई फेसलिफ्ट नेक्सन में क्या है अंतर...

Mahindra XUV300, Hyundai Venue and Vitara Brezza Rival facelift Tata Nexon 2020 changes vs old model
Tata Nexon Facelift - फोटो : social media

55 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी

अगर पुराने मॉड़ल की नेक्सन से तुलना करें, तो फेसलिफ्ट की कीमत में 55 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। वहीं पेट्रोल वर्जन 22 हजार रुपये तक महंगा हुआ है। नई नेक्सन की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह बीएस6 उत्सर्जन मानक वाले इंजन को माना जा रहा है। नेक्सन दिखने में बिल्कुल नेक्सन ईवी जैसी लगती है।

Mahindra XUV300, Hyundai Venue and Vitara Brezza Rival facelift Tata Nexon 2020 changes vs old model
Tata Nexon 2020 alloy wheels - फोटो : Tata Motors

डायमंड कट अलॉय व्हील्स

फ्रंट में स्लीक ग्रिल मिली हैं, वहीं फॉक्स स्किड प्लेट के साथ स्पोर्टी बंपर दिया गया है। हेडलैंप्स को पहले के मुकाबले शार्प बनाया गया है। साइड प्रोफाइल की बात करें, तो नए डायमंड कट अलॉय व्हील्स मिलेंगे, पीछे की तरफ नए बंपर के साथ क्लियर लेंस LED टेललैंप्स मिलेंगे। नेक्सन बैज को टेलगेट के सेंटर में लगाया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahindra XUV300, Hyundai Venue and Vitara Brezza Rival facelift Tata Nexon 2020 changes vs old model
Tata Nexon 2020 Colors - फोटो : Team-BHP

छह नए रंग

ग्रिल पर नेक्सन ईवी की तरह ट्राई-एरो पैटर दिया गया है, लेकिन यह नीले रंग में नहीं है। नई नेक्सन को छह रंगों फॉलिएज, फ्लेम रेड, टेक्टोनिक ब्लू, प्योर सिल्वर, डेटोना ग्रे और कैलगरी व्हाइट में उतारा गया है। पुराने वर्जन की तरह सभी रंगों में डुअल टोन रूफ ऑप्शन का भी फीचर बरकरार रखा गया है।

विज्ञापन
Mahindra XUV300, Hyundai Venue and Vitara Brezza Rival facelift Tata Nexon 2020 changes vs old model
Tata Nexon 2020 Interiors - फोटो : Tata Motors

इंटीरियर

इंटीरियर की बात करें, टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट में ईवी की तरह नया स्टीयरिंग व्हील, अपहलोस्ट्री को बदला गया है। नए मॉडल में iRA Tech कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी दी गई है। जबकि पुराने वर्जन में यह फीचर नहीं मिलता था। वहीं फेसलिफ्ट नेक्सन में इंफोटेनमेंट सिस्टम, ड्राइव मोड़्स के साथ वही पुराने सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed