{"_id":"5cff45d0bdec2207254caa50","slug":"mahindra-xuv300-amt-launch-in-june-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mahindra XUV300 AMT इस महीने होने जा रही है लांच, इतनी हो सकती है कीमत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Mahindra XUV300 AMT इस महीने होने जा रही है लांच, इतनी हो सकती है कीमत
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Bani Kalra
Updated Tue, 11 Jun 2019 11:40 AM IST
विज्ञापन
1 of 3
Mahindra XUV300 AMT
- फोटो : Google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Mahindra की नई कॉम्पैक्ट एसयूवी XUV300 आते ही मार्किट में छा चुकी है। यह पेट्रोल और डीजल इंजन में उपलब्ध है। इसके पेट्रोल मॉडल की कीमत 7.90 लाख से लेकर 10.25 लाख रुपये के बीच है। जबकि इसके डीजल मॉडल की कीमत 8.49 लाख रुपये से लेकर 10.80 लाख रुपये के बीच है। XUV300 के पेट्रोल और डीजल में चार वेरियंट (W4, W6, W8 और W8 ऑप्शन) मिलेंगे। फिलहाल यह मैन्युअल गियरबॉक्स में है लेकिन अब कंपनी इसे AMT ट्रांसमिशन के साथ इसी महीने लांच करने की तैयारी में है। उम्मीद है XUV300 W6 में AMT ट्रांसमिशन की सुविधा मिलेगी और इसकी कीमत करीब 50 हजार रुपये ज्यादा हो सकती है।
लुक्स और फीचर्स
2 of 3
Mahindra XUV300 AMT
- फोटो : Google
XUV500 की तरह मौजूदा XUV300 का स्टाइल भी चीता से प्रेरित है। इसका डिजाइन आकर्षित करता है। इसके फ्रंट में स्लिम ग्रिल, एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स और डेटाइम रनिंग लैम्प्स दिए गए हैं। ब्लैक कलर में दी गई फॉग लैम्प हाउसिंग एक पतली डीआरएल स्ट्रिप के जरिये हेडलैम्प से जुड़ी है जिससे इसका लुक देखते ही बनता है। इसका अलावा इसका साइड प्रोफाइल बढ़िया लगा तो वही रियर लुक काफी स्मार्ट है, साथ ही इसके स्टाइलिश टेल लैम्प बेहतरीन नजर आते हैं। इस गाड़ी में ड्यूल एयरबैग्स, ABS, 4 व्हील्स डिस्क ब्रेक के साथ, पावर विंडो, ड्यूल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 7-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, रिवर्स कैमरा और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं।
इंजन
3 of 3
Mahindra XUV300 AMT
- फोटो : google
Mahindra XUV300 में 1.2 लीटर का पेट्रोल और 1.5 लीटर का डीजल इंजन मिलेगा। इसका पेट्रोल इंजन 1.2-लीटर का है, जो 110hp का पावर और 200Nm टॉर्क जनरेट करता है जबकि 1.5-लीटर डीजल इंजन दिया गया है, जो 117hp का पावर 300Nm टॉर्क जनरेट करता है। दोनों ही इंजन 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ आते हैं। महिन्द्रा की XUV300, Ssangyong’s X100 प्लेटफॉर्म पर बनी है। आपको बता दें कि यह प्लेटफॉर्म Tivoli में भी इस्तेमाल किया गया है लेकिन XUV300 के लिए इस प्लेटफॉर्म को थोड़ा मॉडिफाई किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।