देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) ने ट्रकों के माइलेज को लेकर एक नई पहल शुरू की है। महिंद्रा का दावा है कि उसके ट्रक अन्य वाहन निर्माताओं के ट्रक के मुकाबले अधिक माइलेज देते हैं। कंपनी ने अपने इस दावे के साथ एक अनोखी मुहिम भी शुरू की है। कंपनी एक गारंटी स्कीम 'Get More Mileage or Give Truck Back' की शुरुआत की है। इस स्कीम के तहत अगर महिंद्रा के बीएस-6 इंजन वाले ट्रक दूसरी कंपनियों के ट्रक की तुलना में बेहतर माइलेज नहीं देते हैं तो कंपनी इसे वापस ले लेगी।
2 of 4
Mahindra Truck Bus
- फोटो : Mahindra
इन ट्रकों पर मिलेगी ये गारंटी
Mahindra Truck and Bus Division, महिंद्रा के ट्रक एंड बस डिवीजन (MTB) ने इस हफ्ते की शुरुआत में 'Get More Mileage or Give Truck Back' गारंटी स्कीम का एलान किया है। यह गारंटी महिंद्रा के सभी बीएस-6 ट्रकों के लिए है। इस स्कीम को सबसे पहले कंपनी ने साल 2016 में पेश किया था। लेकिन तब इसे सिर्फ Blazo सीरिज के ट्रकों के लिए पेश किया गया था। लेकिन अब कंपनी ने अपनी इस गारंटी स्कीम के तहत अपने सभी बीएस-6 मॉडलों को शामिल किया है।
अभी चौथे नंबर पर है महिंद्रा
महिंद्रा ने बताया कि यह गारंटी हल्के से लेकर भारी व्यावसायिक वाहनों (HCV, ICV, LCV) पर लागू होगी। महिंद्रा 3.5 टन से 55 टन तक के ट्रकों की बिक्री करती है। महिंद्रा के पोर्टफोलियो में HCV Blazo X, ICV Furio, LCV Furio 7 और LCV Jayo ट्रक शामिल हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक Commercial Vehicle (कॉमर्शियल वाहन) बाजार में महिंद्रा इस समय चौथे नंबर पर है। कंपनी अपनी बाजार हिस्सेदारी को मौजूदा लगभग 4 प्रतिशत से बढ़ाकर 10 प्रतिशत करना चाहती है। इस नई स्कीम से महिंद्रा को अपने बिक्री लक्ष्य हासिल करने में मदद मिल सकती है।
4 of 4
Mahindra Truck Bus
- फोटो : Mahindra
पैसों की होगी बचत
महिंद्रा का कहना है कि अभी डीजल की कीमत काफी ज्यादा है। कंपनी की नई गारंटी स्कीम के लिए इससे अच्छा मौका फिर कब होगा। कंपनी का मानना है कि इस गारंटी से ग्राहकों का महिंद्रा पर भरोसा बढ़ेगा। तेल का खर्च ट्रांसपोर्टर के कुल परिचालन लागत के 60 फीसदी से ज्यादा होता है। ज्यादा माइलेज मिलने से ट्रांसपोर्टर्स की लागत कम होगी और उन्हें अपना कारोबार बढ़ाने में मदद मिलेगी।