फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahindra Thar 5-door: महिंद्रा थार 5-डोर एसयूवी 15 अगस्त को करेगी ग्लोबल डेब्यू, जानें क्या होगा खास

Mon, 26 Jun 2023 02:13 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 26 Jun 2023 02:13 PM IST
विज्ञापन
Mahindra Thar 5-door SUV Global Debut on August 15 2023 Know Details
Mahindra Thar - फोटो : Mahindra (for Reference Only)
Mahindra Thar 5-door (महिंद्रा थार 5-डोर) पिछले काफी समय से चर्चा में है। इस वाहन को साकार रूप में देखने का इंतजार आखिरकार खत्म होने वाला है। खासकर उन लोगों के लिए जो 5-दरवाजे वाली महिंद्रा थार का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लाइफस्टाइल ऑफ-रोड एसयूवी 15 अगस्त, 2023 को दक्षिण अफ्रीका में एक कार्यक्रम में अपना ग्लोबल डेब्यू करेगी।  इस स्पोर्ट यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) को दक्षिण अफ्रीका में अनवील किया जाएगा, जो महिंद्रा एंड महिंद्रा के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार बन गया है। अब तक, थार 5-डोर को कई मौकों पर भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। हालांकि, ये सभी यूनिट्स पूरी तरह से ढकी हुईं थीं। 
Mahindra Thar 5-door SUV Global Debut on August 15 2023 Know Details
Mahindra Thar 5-Door - फोटो : For Reference Only
भारत में इसके लॉन्चिंग की पुष्टि पहले ही हो चुकी है। इसे 2024 में भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। 5-दरवाजे थार के साथ, महिंद्रा का लक्ष्य उन खरीदारों को लक्षित करना है जो मजबूत बॉडी बिल्ड और मजबूत स्टाइल के साथ एक व्यावहारिक लाइफ स्टाइल एसयूवी की तलाश कर रहे हैं। हालांकि, इस एसयूवी का कैरेक्टर 3-डोर थार जैसा ही होगा।
Mahindra Thar 5-door SUV Global Debut on August 15 2023 Know Details
Mahindra Thar - फोटो : Mahindra
फीचर्स
5-दरवाजे वाला महिंद्रा थार अनिवार्य रूप से मौजूदा थार का लॉन्ग-व्हीलबेस वर्जन होगा, जिसका व्हीलबेस 300 मिमी लंबा होने की उम्मीद है, जिससे दूसरी पंक्ति के यात्रियों के लिए ज्यादा केबिन स्पेस मिलेगा। यह देखना बाकी है कि क्या महिंद्रा इंडिविजुअल रियर सीट्स देगी या बेंच सीट सेटअप की पेशकश करेगी। यह एक फीचर्स से भरपूर ऑफ-रोडर एसयूवी होगी, जो सनरूफ, एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी के साथ अपडेटेड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट और बहुत सारे फीचर्स से लैस होगी। इसमें चीजों की गुणवत्ता, फिट और फिनिश 3-डोर थार से बेहतर होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahindra Thar 5-door SUV Global Debut on August 15 2023 Know Details
Mahindra Thar - फोटो : For Reference Only
साइज और इंजन
साइज की बात करें तो, 5-डोर थार की लंबाई 3985 मिमी, चौड़ाई 1820 मिमी और ऊंचाई 1844 मिमी होगी। इसका मतलब है कि यह जिम्नी से काफी बड़ी होगी, जिसकी लंबाई 3820 मिमी, चौड़ाई 1645 मिमी और ऊंचाई 1720 मिमी है। लॉन्ग-व्हीलबेस थार के इंजन सेटअप में इसके 3-डोर वर्जन में मिलने वाला 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन ही होगा। दूसरी ओर, मारुति सुजुकी की जिम्नी 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ आती है जो 105 bhp का पावर और 134 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
विज्ञापन
Mahindra Thar 5-door SUV Global Debut on August 15 2023 Know Details
Mahindra Thar - फोटो : Social Media
कीमत
5-दरवाजे वाली महिंद्रा थार का मुकाबला हाल ही में लॉन्च हुई मारुति सुजुकी जिम्नी से होगा। हालांकि, यह ज्यादा पावरफुल इंजन और बड़े साइज के साथ हायर सेगमेंट की कार है। दरअसल, इसकी कीमत जिम्नी की तुलना में ज्यादा होने की संभावना है। जिम्नी इस समय 12.74 लाख रुपये से 15.05 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की प्राइस रेंज के भीतर उपलब्ध है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed