फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिक्शे वाले के इस स्टाइल पर फिदा हुए Anand Mahindra, गिफ्ट करेंगे नई गाड़ी!

Sat, 30 Nov 2019 09:25 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 30 Nov 2019 09:25 AM IST
विज्ञापन
Mahindra & mahindra group chairman Anand Mahindra gifted a vehicle to rikshawala for mahindra logo
Anand Mahindra with Prince of udaypur lakshyaraj singh - फोटो : Social Media (सांकेतिक)

देश की टॉप ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा अपनी दरियादिली के लिए जाने जाते हैं। जरूरत पड़ने पर वह किसी की मदद करने से भी नहीं चूकते। इस बार उन्होंने यह दरियादिली एक रिक्शेवाले पर दिखाई है। आनंद महिंद्रा उस रिक्शे वाले से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने उसे एक नई गाड़ी देने के संकेत दिए हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि हम उसे नया और अपग्रेडेड वाहन देंगे ताकि वह अपने जीवन में आगे बढ़ 'राइज' सके। जानते हैं क्या है पूरा वाकया...



Mahindra & mahindra group chairman Anand Mahindra gifted a vehicle to rikshawala for mahindra logo
Mahindra Logo on riksha - फोटो : Social Media

लगाया था लोगो

दरअसल आनंद महिंद्रा के ट्विटर अकाउंट पर एक नीरज प्रताप सिंह नाम के एक शख्स ने एक ट्वीट साझा किया। उस शख्स ने एक रिक्शे वाले की पिक्चर शेयर की जिसमें उसने रिक्शे के पीछे की तरफ महिंद्रा की कारों पर आने वाला लोगो (एंब्लम) लगाया हुआ था। पिक्चर साझा करने वाले शख्स ने आनंद महिंद्रा से इस पर प्रतिक्रिया मांगी।

Mahindra & mahindra group chairman Anand Mahindra gifted a vehicle to rikshawala for mahindra logo
anand mahindra TUV300 Plus

देंगे नया वाहन

वहीं आनंद महिंद्रा ने उस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए पहले तो ट्वीट किया और उसके बाद उस पर लिखा ‘नीरज शायद तुम्हें यह मजाकिया लगा होगा और हां यह है भी, खासतौर पर तब, जब लोगो नीचे की तरफ लगाया गया है। लेकिन मैं इससे बेहद रोमांचित हूं, और हम उसे चलाने के लिये एक नया अपग्रेडेड वाहन देंगे, ताकि वह जिंदगी में ‘Rise’  कर सके।‘

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahindra & mahindra group chairman Anand Mahindra gifted a vehicle to rikshawala for mahindra logo
Peugeot Motorcycles - फोटो : Social Media

हाल ही में खरीदी है फ्रेंच कंपनी       

हालांकि महिंद्रा ने अपने ट्वीट में यह खुलासा नहीं किया वह उस रिक्शे वाले को कौन सी गाड़ी देंगे। उन्होंने ट्वीट में ‘Rises’ शब्द का उल्लेख किया है। महिंद्रा राइज कंपनी का स्लोगन है। उम्मीद जताई जा रही है कि महिंद्रा उस रिक्शेवाले को कोई इलेक्ट्रिक वाहन गिफ्ट करेंगे।

विज्ञापन
Mahindra & mahindra group chairman Anand Mahindra gifted a vehicle to rikshawala for mahindra logo
Dakshina Murthy Krishna Kuma - फोटो : Social Media

एक शख्स को गिफ्ट की Mahindra KUV 100 NXT

हालांकि यह पहली बार नहीं है कि जब आनंद महिंद्रा ने किसी शख्स को गाड़ी गिफ्ट की हो। इसस पहले अक्टूबर में ही मैसूर के एक शख्स कृष्ण कुमार को Mahindra KUV 100 NXT गिफ्ट की थी। वह शख्स स्कूटर पर अपनी मां को तीर्थ यात्रा कराने ले जा रहा था और इसके लिए उसने अपनी बैंक की नौकरी भी छोड़ दी थी। आनंद महिंद्रा ने उससे प्रभावित हो कर गाडी गिफ्ट करने का एलान कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed