फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahindra Price Hike: महिंद्रा की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी Bolero और Bolero Neo हुई मंहगी, जानें नई कीमत

Tue, 20 Sep 2022 03:59 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 20 Sep 2022 03:59 PM IST
विज्ञापन
Mahindra increases prices of Mahindra Bolero and Mahindra Bolero Neo SUV Price Hike News in Hindi
Mahindra Bolero - फोटो : Mahindra
Mahindra & Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी Bolero (बोलेरो) की कीमतों में 22,000 रुपये की बढ़ोतरी की है। यह एसयूवी मॉडल लाइनअप B4 और B6 वैरिएंट में आता है जिनकी कीमत में क्रमशः 20,701 रुपये और 22,000 रुपये का इजाफा हुआ है। वाहन निर्माता ने Mahindra Bolero Neo (महिंद्रा बोलेरो नियो) N4, N10 और N10 (O) की कीमतों में क्रमशः 18,800 रुपये, 21,007 रुपये और 20,502 रुपये की बढ़ोतरी की है। हाल ही में, दोनों एसयूवी डीलरशिप पर ब्रांड के नए ट्विन पीक्स लोगो के साथ आती है जो फ्रंट ग्रिल, व्हील हब कैप, टेलगेट और स्टीयरिंग व्हील पर दी गई हैं। 
Mahindra increases prices of Mahindra Bolero and Mahindra Bolero Neo SUV Price Hike News in Hindi
Mahindra Bolero Neo - फोटो : Mahindra
इंजन की बात करें तो Mahindra Bolero 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ आती है। यह इंजन 75 bhp का पावर और 210 Nm का पीक टॉप्क जेनरेट करता है। Mahindra Bolero Neo 1.5-लीटर डीजल इंजन मिलता है। यह इंजन 100 bhp का पावर और 240 Nm का टार्क जेनरेट करता है। दोनों मॉडलों में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। 
Mahindra increases prices of Mahindra Bolero and Mahindra Bolero Neo SUV Price Hike News in Hindi
Mahindra Bolero Neo - फोटो : Mahindra
आने वाले महीनों में, घरेलू वाहन निर्माता Mahindra Bolero Neo Plus (महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस) को Mahindra Thar के 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन और दो गियरबॉक्स विकल्पों के साथ पेश करेगा। हालांकि, तीन-पंक्ति एसयूवी महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस के लिए को इंजन को डी-ट्यून किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahindra increases prices of Mahindra Bolero and Mahindra Bolero Neo SUV Price Hike News in Hindi
Mahindra Bolero Neo - फोटो : Mahindra
Mahindra Bolero Neo Plus को 7-सीटर और 9-सीटर कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध कराया जाएगा, साथ ही 4-सीटों और एक पेशेंट बेड के साथ एम्बुलेंस वर्जन के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। इसके दो वैरिएंट होंगे- P4 और P10 - जिनकी कीमत क्रमश: 10 लाख रुपये और 12 लाख रुपये होने की उम्मीद है। एसयूवी की लंबाई 4400 mm, चौड़ाई 1795 mm और ऊंचाई 1812 mm होगी। इसका व्हीलबेस की लंबाई 2680mm है। 
विज्ञापन
Mahindra increases prices of Mahindra Bolero and Mahindra Bolero Neo SUV Price Hike News in Hindi
Mahindra XUV400 EV - फोटो : Mahindra
Bolero Neo Plus के बाद, कंपनी महिंद्रा XUV400 इलेक्ट्रिक एसयूवी को रोल आउट करेगी जो जनवरी 2023 में आने वाली है। यह ब्रांड की पहली प्योर इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी जो 39.5kWh बैटरी पैक के साथ 148 bhp का पावर और 310 Nm का टॉर्क डिलीवर करेगी। यह 8.6 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 150 किमी प्रति घंटा है। XUV400 एक बार फुल चार्जिंग पर 456 km (MIDC) की इलेक्ट्रिक रेंज का दावा करती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed