बजट 2019 पेश हो चुका है जिसमें इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने पर जोर दिया है साथ ही इलेक्ट्रिक वाहनों पर GST को 12 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दिया गया है। इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से अपनाने के लिए 10,000 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इसके अलावा देश में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिये चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर मुहैया कराया जाएगा। ऐसे में अब देश में कई नई कंपनियां इलेक्ट्रिक वाहन बनाने में जोर देंगी। इसी क्रम में कोलकाता की कंपनी KSL क्लिनटेक भी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के कई नए मॉडल बाजार में उतारने की तैयारी में है।
200 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश
2 of 4
KSL Cleantech इलेक्ट्रिक
- फोटो : KSL Cleantech
इस अवसर पर केएसएल क्लिनटेक के मैनेजिंग डायरेक्टर धीरज बागचंदका ने कहा सड़क परिवहन का पूरा बाजार निकट भविष्य में विद्युतीकरण में बदल जाएगा। सरकार प्रदूषण से निपटने के लिए तेजी से ईवी बाजार में लाना चाहती है और इससे हमें गुणवत्ता और प्रदर्शन की तलाश करने वाले बाजार में मुकाबला करने और ईवी को बेहतर प्रदर्शन करने योग्य निर्माताओं का मौका मिल सकता है। हमने ईवी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर प्रवेश करने का एक महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए कंपनी 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश करेगी।
इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री रफ्तार पकड़ रही है
3 of 4
KSL Cleantech इलेक्ट्रिक
- फोटो : KSL Cleantech
वित्तीय वर्ष 2019 में, भारत में कुल ईवी बिक्री 7,50,000-इकाइयों के पैमाने को पार कर कुल 7,59,600 इकाइयों तक पहुंच गई। इसमें इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स (1,26,000), इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स (6,30,000) और इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स (3,600) शामिल हैं, जो साल-दर-साल ट्रिपल-डिजिट ग्रोथ (130 प्रतिशत) के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स में तब्दील होते हैं। (वर्ष दर वर्ष)।
10 नए इलेक्ट्रिक वाहन होंगे लांच
4 of 4
KSL Cleantech इलेक्ट्रिक
- फोटो : KSL Cleantech
कंपनी आने वाले महीनों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स और थ्री व्हीलर और छोटे वाणिज्यिक और यात्री वाहनों पर फोकस कर रही है। मौजूदा समय में कंपनी के पास पास 3 व्हीलर वाहनों के कुछ मॉडल हैं, जो बड़ी संख्या में डीलरों और चैनल भागीदारों के माध्यम से पूरे भारत में बेचे जा रहे हैं। इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) का स्वामित्व वर्ष 2030 तक लगभग 125 मिलियन होने का अनुमान है। अब कंपनी की योजना आने वाले 12 महीनों के भीतर टू-व्हीलर फोर व्हीलर वाहनों के सेगमेंट में 10 नए इलेक्ट्रिक वाहनों को लॉन्च करेगी।