फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जरूरत की बात: बच्चों को कार देने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, वरना होगी 3 साल की जेल और देना होगा भारी जुर्माना

Sun, 13 Feb 2022 01:06 PM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Sun, 13 Feb 2022 01:06 PM IST
विज्ञापन
Know this traffic rule before giving car to your child otherwise it can be 3 years in jail and heavy fine
अपने बच्चों को कार देने से पहले जान लें ये नियम - फोटो : Pixabay

भारत में आवागमन के लिए लोग बड़े पैमाने पर अपनी पर्सनल कार का उपयोग करते हैं। खास कर कोरोना वायरस के आने के बाद तो लोग अपने निजी वाहन का ही इस्तेमाल करना अधिक पसंद कर रहे हैं। ये भी एक वजह है कि कार इस समय अधिकतर लोगों की जरूरत बन गई है। वहीं कार चलाते समय आप सभी को यातायात नियमों का पूरे तरीके से पालन करना चाहिए। इससे आपकी यात्रा सुरक्षित होती है। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर लगने वाले जुर्माने से भी बचा जा सकता है। इन यातायात नियमों के तहत चालान कटने पर मोटा जुर्माना भरना पड़ता है। इतना ही नहीं कई नियमों के उल्लंघन पर तो जेल भेजे जाने तक का प्रावधान है। अगर आप अपनी कार अपने बच्चे को इस्तेमाल करने के लिए देते हैं, तो ये आपके बच्चे के लिए खतरनाक तो है ही, साथ ही पकड़े जाने पर आपको जेल भी हो सकती है।  

Know this traffic rule before giving car to your child otherwise it can be 3 years in jail and heavy fine
अपने बच्चों को कार देने से पहले जान लें ये नियम - फोटो : i stock
  • यातायात नियमों के तहत अगर आपके बच्चे का अभी कार चलाने के लिए न्यूनतम उम्र से कम का है या फिर उसका ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बना है। ऐसे में अगर आप अपने बच्चे को कार ड्राइव करने के लिए देते हैं और इस स्थिति में पकड़े जाते हैं, तो आपको 25 हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ सकता है। साथ ही आपको तीन साल की जेल भी हो सकती है।
Know this traffic rule before giving car to your child otherwise it can be 3 years in jail and heavy fine
अपने बच्चों को कार देने से पहले जान लें ये नियम - फोटो : i stock
  • वहीं एक साल के लिए आपकी कार का रजिस्ट्रेशन भी कैंसिल हो सकता है। इसके अलावा आपके बच्चे को 25 वर्ष की आयु तक लाइसेंस के लिए अपात्र घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Know this traffic rule before giving car to your child otherwise it can be 3 years in jail and heavy fine
अपने बच्चों को कार देने से पहले जान लें ये नियम - फोटो : i stock
  • इससे बचने के लिए आपको ये सुनिश्चित करना होगा कि बच्चे की उम्र आधिकारिक तौर पर कार चलाने की न्यूनतम उम्र यानी 18 साल को पार करने के बाद, साथ ही उसका ड्राइविंग लाइसेंस बन जाने के बाद ही उसे कार चलाने की अनुमति दें। ऐसा करने से आप केवल चालान से ही नहीं बच सकेंगे, बल्कि ये आपके बच्चे की सलामती भी बनी रहेगी।
विज्ञापन
Know this traffic rule before giving car to your child otherwise it can be 3 years in jail and heavy fine
अपने बच्चों को कार देने से पहले जान लें ये नियम - फोटो : i stock
  • हालांकि, जब आप खुद भी कार लेकर सड़क पर निकले तो सुनिश्चित करना चाहिए कि आप कार के सभी पेपर्स आपके लेकर निकलें, क्योंकि इनके बिना पकड़े जाने पर आपका चालान कट सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed