एक बार फिर भारतीय बाजार में स्कूटर्स की पॉपुलैरिटी बढ़ रही है। इसी को देखते हुए टू-व्हीलर कंपनियां अब लगातार स्कूटरों पर भी दांव लगा रही हैं। ज्यादातर कंपनियों ने स्कूटर्स को बाजार में उतार दिया है। आइए हम बता रहे हैं पांच टॉप 5 स्कूटर्स के बारे में। अगर आप भी स्कूटर्स खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है...
आपके लिए कौन सा स्कूटर है बेस्ट, जानिए टॉप- 5 स्कूटर्स की कीमत और फीचर्स
Honda Activa 125
होंडा एक्टिवा सबसे ज्यादा पसंद किया जाना वाला स्कूटर है। आज भी इस स्कूटर का अपना दबदबा है। एक्टिवा 125 में 124 सीसी का इंजन दिया गया है। यह 8 बीएचपी की पावर जेनरेट करता है। यह बाजार में तीन वैरिएंट में उपलब्ध है। इसके ड्रम ब्रेक वाले वैरिएंट की कीमत 68 हजार रुपये, ड्रम अलॉय की कीमत 71 हजार रुपये और डिस्क वैरिएंट की कीमत 75 हजार रुपये हैं। होंडा एक्टिवा काफी पावरफुर स्कूटर माना जाता है।
Hero Maestro Edge 125
हीरो मोटोकॉर्प का हीरो मेस्ट्रो एज स्कूटर भी काफी दमदार स्कूटर माना जाता है। इस स्कूटर में 124.6cc का इंजन दिया गया है। यह 9 बीएचपी की पावर जेनरेट करता है। बाजार में यह दो वैरिएंट ड्रम ब्रेक और डिस्क ब्रेक में उपलब्ध है। इनकी कीमत क्रमश: 68 हजार रुपये और 70 हजार रुपये है।
TVS Ntorq
टीवीएस एनटॉर्क स्कूटर को स्पोर्टी लुक दिया गया है। यह पूरी तरह से युवाओं को ध्यान में रखकर बाजार में उतारा गया है। टीवीएस एनटॉर्क में 124.8 सीसी का इंजन दिया गया है। जो कि 9.25 बीएचपी की पावर पैदा करता है। यह स्कूटर सात रंगों में उपलब्ध हैं। स्कूटर को तीन वैरिएंट में पेश किया गया है। इसके ड्रम वैरिएंट की कीमत 66 हजार रुपये, डिस्क की 70 हजार रुपये और रेस एडिशन की कीमत 72455 रुपये है।
Yamaha Fascino125 Fi
यामाहा के फेसिनो 125 एफआई स्कूटर में 125 सीसी का इंजन है। जो 8 बीएचपी की पावर जेनरेट करता है। यह स्कूटर भी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। रेट्रो मॉर्डन लुक वाला यह स्कूटर दो वैरिएंट ड्रम ब्रेक और डिस्क ब्रेक में उपलब्ध है। ड्रम ब्रेक वैरिएंट की कीमत 67 हजार रुपये और डिस्क वैरिएंट की कीमत 70 हजार रुपये है।