{"_id":"5ebd902a4965b03d9269d178","slug":"kia-motors-new-small-car-picanto-launched-know-price-and-features","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kia Motors की नई छोटी कार Picanto हुई लॉन्च, जानिए कीमत और क्या है खास","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Kia Motors की नई छोटी कार Picanto हुई लॉन्च, जानिए कीमत और क्या है खास
Fri, 15 May 2020 12:08 AM IST
अवधेश कुमार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Fri, 15 May 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
KIa Picanto
- फोटो : Social Media (File)
Kia Motors ने अपनी नई कार Kia Picanto का नया मॉडल लॉन्च कर दिया है। हालांकि यह भारतीय मार्केट में नहीं बल्कि साउथ कोरियन मार्केट में किया गया है। साउथ कोरिया में इस नई कार की कीमत 1,17,50,000 KRW (साउथ कोरियन करेंसी) यानी करीब 7.25 लाख रुपये है। बता दें कि Kia Picanto फेसलिफ्ट भारतीय बाजार में उपलब्ध Grand i10 Nios वाले प्लेटफॉर्म पर आधारित है। कुछ अन्य मार्केट में इस कार को Kia Morning के नाम से जाना जाता है।
Kia Picanto
- फोटो : Social Media
किआ का भारतीय बाजार में सिर्फ एसयूवी और एमपीवी पर फोकस
Kia Motors ने Kia Picanto को साल 2018 के ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया था। हालांकि इस कार के भारत में लॉन्च होने की अभी कोई उम्मीद नहीं दिखाई दे रही है। किआ भारतीय बाजार में अभी सिर्फ एसयूवी और एमपीवी पर फोकस कर रही है। भारतीय बाजार में कंपनी जल्द नई सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सॉनेट लाने वाली है।

इन फीचर्स से होगी लैस
नई Kia Picanto कार की सेफ्टी की बात करें तो इसमें लेन-कीपिंग असिस्ट सिस्टम, फॉरवर्ड कलिजन अवॉइडेंस असिस्ट और ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन जैसे फीचर दिए गए हैं। वहीं इसमें वॉइस रिकग्निशन, वायरलेस नेविगेशन, वायरलेस फोन चार्जिंग और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स भी दिए गए हैं। कार इंटरनेट इनेबल्ड कार टू होम फीचर से लैस है।

मिलेगा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम
Kia Picanto फेसलिफ्ट के इंस्ट्रूमेंट कंसोल में नई 4.2-इंच कलर एमआईडी दी गई है। कार में 8-इंच का नया टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम है, जिससे 2 ब्लूटूथ डिवाइस जोड़े जा सकते हैं। यह कार सिर्फ पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है। कार में 1.0 पेट्रोल इंजन है। जो कि 4-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है। इसका इंजन 76 पीएस की पावर और 95 एनएम की टॉर्क जेनरेट करता है।

किए गए हैं कई बदलाव
पुराने मॉडल के मुकाबले Picanto Facelift के डिजाइन में कई बदलाव किए गए हैं। यह एक नए हनीबी कलर ऑप्शन के साथ बाजार में आई है। कार में प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स और उसके चारों ओर चार एलईडी डीआरएल के साथ रिवाइज्ड हेडलैम्प सेटअप दिया गया है। फेसलिफ्ट मॉडल में हल्के बदलाव के साथ किआ की सिग्नेचर टाइगर नोज ग्रिल, अपडेटेड फ्रंट और रियर बंपर, नए डिजाइन के 16-इंच अलॉय वील्ज, नए एलईडी टेललैम्प, क्रोम एग्जॉस्ट टिप और शार्क फिन एंटीना भी दिया गया है। कार का बेहतरीन लुक लोगों को काफी आकर्षित कर रहा है।