लंबे समय के इंतजार के बाद कावासाकी (Kawasaki) ने अपनी बाइक Ninja 650 भारत में लॉन्च कर दिया है। इस नई बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 6.24 लाख रुपये रखी गई है। पावरफुल इंजन के साथ आ रही नई 2020 Ninja 650 में ट्विन एलईडी हेडलैंप, नया विंडशील्ड, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और अंडरस्कोर एग्जॉस्ट सिस्टम दिया गया है। Ninja 650 को विशेष रूप से डिजाइन किया गया है।
भारत में लॉन्च हुई Kawasaki Ninja 650, जानिए कीमत और फीचर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डनलप स्पोर्टमैक्स रोडस्पोर्ट टायर
नई BSVI Kawasaki Ninja 650 में 649 सीसी, 4-स्ट्रोक, पैरलल ट्विन इंजन और 6 स्पीड ट्रांसमिशन है। इसका फ्यूल इंजेक्टेड इंजन 8,000 आरपीएम पर 68 एचपी की पावर और 6,700 आरपीएम पर 64 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसमें वॉल्व सिस्टम DOHC, 8 वॉल्व्स है। बाइक का ग्राउंड क्लियरेंस 130एमएण, फ्यूल टैंक कैपेसिटी 15 लीटर और व्हीलबेस 1410 एमएम है। बाइक में डनलप स्पोर्टमैक्स रोडस्पोर्ट टायर 2 टायर्स का इस्तेमाल हुआ है।
मिलेंगे ये फीचर्स
नई Ninja 650 की लंबाई 2115 एमएम, चौड़ाई 740 एमएम और ऊंचाई 1145 एमएम है। बाइक के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क और रियर में एडजस्टेबल प्रीलोड के साथ हॉरिजोन्टल बैक लिंक सस्पेंशन दिया गया है। ब्रेक्स की बात करें तो फ्रंट में ड्युअल सेमी फ्लोटिंग पेटल 300 एमएम पेटल डिस्क और रियर में सिंगल 220 एमएम पैडल डिस्क ब्रेक हैं।
स्मार्टफोन और GPS कनेक्टिविटी सपोर्ट
नई Ninja 650 की पिछली सीट पहले से ज्यादा चौड़ी होगी। बाइक का कर्ब वेट 196 किलोग्राम ही है। इसमें 4.3 इंच फुली कलर्ड टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जो स्मार्टफोन और GPS कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है।
पुरानी बाइक से होगी महंगी
वहीं नई Ninja 650 की कीमत पुरानी Ninja से 35000 रुपये ज्यादा है। यह दो रंग Lime Green Ebony और Pearl Flat Stardust White में उपलब्ध होगी। आप इस बाइक की बुकिंग कावासाकी डीलरशिप से बुक कर सकेत हैं।