Hindi News
›
Photo Gallery
›
Automobiles News
›
Jeep India launches 4X4 feature in Jeep Meridian Limited O variant Know Features Engine Specifications Details
{"_id":"67810dff761bfb2d190f0baa","slug":"jeep-india-launches-4x4-feature-in-jeep-meridian-limited-o-variant-know-features-engine-specifications-details-2025-01-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jeep Meridian 4X4: जीप मेरिडियन एसयूवी को मिला नया 4x4 वैरिएंट, जानें इंजन, ट्रांसमिशन और फीचर्स डिटेल्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Jeep Meridian 4X4: जीप मेरिडियन एसयूवी को मिला नया 4x4 वैरिएंट, जानें इंजन, ट्रांसमिशन और फीचर्स डिटेल्स
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 10 Jan 2025 05:39 PM IST
सार
Jeep Meridian (जीप मेरिडियन) एसयूवी को एक नया 4X4 वैरिएंट मिला है। क्योंकि अमेरिकी ऑटो दिग्गज ने शुक्रवार, 10 जनवरी को अपने इस लाइफस्टाइल वाहन में इस फीचर को फिर से पेश किया है।
विज्ञापन
1 of 5
Jeep Meridian Limited (O)
- फोटो : Jeep India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Jeep Meridian (जीप मेरिडियन) एसयूवी को एक नया 4X4 वैरिएंट मिला है। क्योंकि अमेरिकी ऑटो दिग्गज ने शुक्रवार, 10 जनवरी को अपने इस लाइफस्टाइल वाहन में इस फीचर को फिर से पेश किया है। जीप इंडिया ने लिमिटेड (O) वैरिएंट में 4X4 फीचर लॉन्च किया है, जो पहले एसयूवी के टॉप-एंड ओवरलैंड वैरिएंट में ही उपलब्ध था। जीप ने अभी तक मेरिडियन के नए 4X4 वैरिएंट की कीमत का एलान नहीं किया है। हालांकि, इसके पहले वाले से ज्यादा किफायती होने की उम्मीद है।
2 of 5
2024 Jeep Meridian Facelift SUV
- फोटो : Jeep India
जीप इंडिया ने लोकप्रिय मांग पर मेरिडियन एसयूवी में 4X4 वैरिएंट को फिर से पेश किया है। यह एकमात्र मेरिडियन वैरिएंट है जो फ्रंट-व्हील ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव तकनीक दोनों के साथ पेश किया गया है। कार निर्माता ने पिछले साल अक्तूबर में मेरिडियन का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया था।
3 of 5
Jeep Meridian Limited (O)
- फोटो : Jeep India
जीप ने लॉन्च किया नया एक्सेसरीज पैक
जीप ने मेरिडियन एसयूवी के ग्राहकों के लिए एक नया एक्सेसरीज पैक भी लॉन्च किया है। एक्सेसरीज में हुड डेकल, साइड बॉडी डेकल, आईलाइनर और प्रोग्रामेबल एम्बिएंट लाइटिंग शामिल हैं। ये एक्सेसरीज एसयूवी के सभी वैरिएंट पर उपलब्ध होंगी। हालांकि, कार निर्माता ने इन ऐड-ऑन की कीमत का खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
2024 Jeep Meridian Facelift SUV
- फोटो : Jeep India
जीप मेरिडियन 4X4 वैरिएंट: इंजन, ट्रांसमिशन
जीप मेरिडियन के लिमिटेड (O) वैरिएंट में 2.0-लीटर डीजल इंजन है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दोनों के साथ आता है। ओवरलैंड वैरिएंट में सिर्फ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ 4X4 ऑफ-रोड ड्राइव तकनीक दी गई है। इंजन 168 बीएचपी की पावर और 350 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है।
विज्ञापन
5 of 5
2024 Jeep Meridian Facelift SUV
- फोटो : Jeep India
जीप मेरिडियन का मुकाबला
जीप मेरिडियन भारत में लॉन्गिट्यूड, लॉन्गिट्यूड प्लस, लिमिटेड (O) और ओवरलैंड सहित चार व्यापक वेरिएंट में उपलब्ध है। यह अपने सेगमेंट में एमजी ग्लोस्टर, टोयोटा फॉर्च्यूनर जैसी अन्य एसयूवी को टक्कर देती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।