जापान की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी Suzuki Motor Corporation (सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन) और eVTOL (ईवीटीओएल) बनाने वाली SkyDrive (स्काईड्राइव) ने एक साझेदारी का एलान किया है। जिसके तहत स्काईड्राइव अपने उत्पाद, जिसे अक्सर फ्लाइंग कार भी कहा जाता है, के निर्माण के लिए सुजुकी के मैन्युफेक्चरिंग प्लांट का इस्तेमाल करेगा।
2 of 4
SkyDrive Flying Car
- फोटो : Twitter/@Skydrive_Global
स्काईड्राइव eVTOL (इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग) एयरक्राफ्ट विकसित कर रहा है। जो एक बार में कई यात्रियों के साथ यात्रा करने का वादा करता है। 2018 में स्थापित कंपनी, पहले से ही उड़ने वाली कार प्रोटोटाइप की टेस्टिंग कर रही है और 2019 में एक चालक दल की टेस्ट फ्लाइट को पूरा करने में कामयाब रही है। कंपनी भविष्य में अपने उत्पादों के लिए हरी झंडी हासिल करने के लिए जापान नागरिक उड्डयन ब्यूरो (JCAB) और संयुक्त राज्य अमेरिका के संघीय उड्डयन प्रशासन (FAA) जैसे हवाई यातायात नियामकों के साथ भी काम कर रही है।
3 of 4
SkyDrive Flying Car
- फोटो : Twitter/@Skydrive_Global
सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन के साथ साझेदारी की घोषणा हाल ही में आयोजित पेरिस ऑटो शो में की गई थी और उम्मीद है कि इससे स्काईड्राइव को अपनी मैन्युफेक्चरिंग महत्वाकांक्षाओं में तेजी लाने में मदद मिलेगी। साझेदारी स्काईड्राइव को सुजुकी के साथ eVTOL निर्माण के एकमात्र मकसद के लिए बनाई गई पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बनाएगी।
4 of 4
Flying Car
- फोटो : For Reference Only
साझेदारी में सुजुकी की भूमिका मानव संसाधन प्रदान करने और सुचारु निर्माण प्रक्रिया के लिए उचित क्षेत्र बनाने की भी होगी। कंपनी के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि यह 2024 की पहली तिमाही में शुरू हो सकता है।