फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fastag: फास्टैग में पड़ा है सालभर का रिचार्ज, गाड़ी बेचनी पड़ी तो क्या मिलेगा रिफंड? जान लें नियम

Fri, 07 Mar 2025 05:53 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Fri, 07 Mar 2025 05:53 PM IST
सार

भारत में टोल कलेक्शन के लिए गाड़ियों में फास्टैग लगाया जाता है। टोल प्लाजा से गुजरने पर फास्टैग वॉलेट से पैसे अपने आप कट जाते हैं।

विज्ञापन
if you want to sell car what happens to fastag balance know refund and cancellation process
Toll Plaza - फोटो : PTI
देश के हाइवे और एक्सप्रेसवे में गाड़ी चलाने के लिए सरकार लोगों से टोल टैक्स वसूलती है। टोल टैक्स से सरकार को राजस्व प्राप्त होता है जो सरकारी खजाने को भरता है, साथ ही इस राशि का खर्च देश में मौजूद रोड नेटवर्क को दुरुस्त रखने में भी होता है। भारत के लगभग सभी राज्यों में मौजूद हाइवे और एक्सप्रेवे पर टोल बूथ बनाए गए हैं।
if you want to sell car what happens to fastag balance know refund and cancellation process
Toll Tax - फोटो : एएनआई
एक समय था जब टोल टैक्स चुकाने के लिए टोल प्लाजा पर गाड़ियों की लंबी कतार लगा करती थी। लोगों को मैनुएल तरीके से कैश में या कार्ड से टोल का भुगता करना होता था। लेकिन अब टोल भुगतान करने का पूरा सिस्टम बदल चुका है।
if you want to sell car what happens to fastag balance know refund and cancellation process
UP toll plaza rates - फोटो : अमर उजाला
अब भारत में टोल टैक्स चुकाने के लिए नई ऑनलाइन प्रणाली काम कर रही है। भारत में टोल कलेक्शन के लिए गाड़ियों में फास्टैग लगाया जाता है। टोल प्लाजा से गुजरने पर फास्टैग वॉलेट से अपने आप पैसे कट जाते हैं। इससे टोल प्लाजा पर लगने वाली भीड़ खत्म हो गई है। इस सिस्टम से समय की काफी बचत होती है, तो साथ ही टोल चुकाना भी आसान हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
if you want to sell car what happens to fastag balance know refund and cancellation process
टोल प्लाजा पर लगी वाहनों की कतार - फोटो : Amar Ujala
बार-बार फास्टैग रिचार्ज करने के झंझट से बचने के लिए कई यूजर्स इसमें एक बार में ही सालभर चलने वाला रिचार्ज करवा लेते हैं। ऐसे में यदि आपको गाड़ी बेचने की नौबत आ गई तो क्या होगा? क्या फास्टैग में जमा पैसा रिफंड हो जाएगा या पैसे जब्त हो जाएंगे? आइए जानते हैं।
विज्ञापन
if you want to sell car what happens to fastag balance know refund and cancellation process
Faridpur toll plaza - फोटो : अमर उजाला
अगर आपके मन में भी यह सवाल है, तो यहां हम इसकी पूरी जानकारी देंगे। दरअसल, कार बेचने या स्क्रैप करवाने की स्थिती में आपको फास्टैग अकाउंट को बंद करवाना पड़ेगा। आपकी कार खरीदने वाले व्यक्ति को अपने नाम से नया फास्टैग जारी करवाना होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed