फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Hyundai Creta Knight Edition Launched in India Know Price Features Specifications

Hyundai Creta Knight Edition: ह्यूंदै ने लॉन्च किया लोकप्रिय एसयूवी क्रेटा का नया एडिशन, जानें कीमत और खासियत

Tue, 03 May 2022 02:34 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 03 May 2022 02:34 PM IST
सार

Hyundai Motor India (ह्यूंदै मोटर इंडिया) ने मंगलवार को भारतीय बाजार में नई Hyundai Creta Knight Edition (ह्यूंदै क्रेटा नाइट एडिशन) लॉन्च करने का एलान किया है।

विज्ञापन
Hyundai Creta Knight Edition Launched in India Know Price Features Specifications
Hyundai Creta Knight Edition - फोटो : Hyundai

विस्तार

Hyundai Motor India (ह्यूंदै मोटर इंडिया) ने मंगलवार को भारतीय बाजार में नई Hyundai Creta Knight Edition (ह्यूंदै क्रेटा नाइट एडिशन) लॉन्च करने का एलान किया है। Hyundai Creta Knight Edition एसयूवी की एक्स-शोरूम कीमतें 13.51 लाख रुपये से शुरू होती हैं। क्रेटा भारतीय बाजार में वाहन निर्माता की बेहद सफल कार है। और इस नई लॉन्च के साथ कंपनी अपनी बिक्री को बढ़ाने की उम्मीद कर रही है। नई ह्यूंदै क्रेटा नाइट एडिशन में कई बदलाव देखने को मिलते हैं जो इसे क्रेटा के रेगुलर मॉडल से अलग बनाते हैं। 
विज्ञापन


नए लॉन्च के बारे में बात करते हुए, ह्यूंदै मोटर इंडिया लिमिटेड के निदेशक (बिक्री, विपणन और सेवा) तरुण गर्ग ने कहा, "जैसा कि हम वास्तव में अपने ग्राहकों के अनुभवों को पूरे जीवन के दौरान समृद्ध करने में विश्वास करते हैं, हमारे पास एसयूवी का एक विशाल पोर्टफोलियो है जो विविध आवश्यकताओं को पूरा करता है। नए युग के ग्राहकों की जरूरतें, उन्हें ह्यूंदै एसयूवी लाइफ जीने की सुविधा प्रदान करती हैं। नए क्रेटा नाइट एडिशन के लॉन्च के साथ, हम एक बार फिर ग्राहकों को एसयूवी का एक रोमांचक विकल्प पेश कर रहे हैं जो बोल्ड और स्पोर्टी डिजाइन एन्हांसमेंट के साथ उनकी आकांक्षाओं से मेल खाता है।" 
विज्ञापन

Hyundai Creta Knight Edition Launched in India Know Price Features Specifications
Hyundai Creta Knight Edition - फोटो : Hyundai
ट्रिम और इंजन
नई Hyundai Creta Knight Edition एसूयवी नए S+ ट्रिम (सिर्फ मैनुअल ट्रांसमिशन) के साथ-साथ फुली लोडेड SX (O) ट्रिम (सिर्फ IVT/AT) में पेश किया जाएगा। यह 1.5-लीटर MPi पेट्रोल और 1.5-लीटर U2 CRDi डीजल इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। 

नया लुक और डिजाइन
नए स्पेशल एडिशन में ह्यूंदै क्रेटा एसयूवी का नया लुक देखने को मिलता है। कार के एक्सटीरियर के साथ-साथ इंटीरियर लेआउट पर ब्लैक ग्लॉस कलर एप्लिकेशन दिया गया है। इसकी स्पोर्टी अपील में इजाफा करने के लिए फ्रंट रेडिएटर ग्रिल ब्लैक ग्लॉस के साथ-साथ लाल हाइलाइट्स के साथ पेश किया गया है। साथ ही, कार के फ्रंट और रियर स्किड प्लेट्स, लाइटनिंग आर्च सी-पिलर गार्निश, साइड सिल गार्निश, रूफ रेल्स, आउटसाइड रियर व्यू मिरर्स, शार्क फिन एंटेना और टेल लैंप इंसर्ट (ब्लैक) में डार्क ट्रीटमेंट को शामिल किया गया है। इसके अलावा, इसे टेलगेट पर एक स्पेशल नाइट एडिशन लोगो भी मिलता है जो इसके कैरेक्ट को दर्शाता है। 

Hyundai Creta Knight Edition Launched in India Know Price Features Specifications
Hyundai Creta Knight Edition - फोटो : Hyundai
इंटीरियर और फीचर्स
नई Hyundai Creta Knight Edition एसूयवी में मिलने वाले कुछ प्रमुख नए फीचर्स में स्मार्ट पैनोरमिक सनरूफ, ट्रायो बीम एलईडी हेडलैंप और क्रिसेंट ग्लो एलईडी डीआरएल शामिल हैं। इसके अलावा, नया क्रेटा नाइट एडिशन रंगीन एसी वेंट इन्सर्ट के साथ ब्लैग इंटीरियर्स के साथ आता है। इसमें स्टीयरिंग व्हील और सीटों के लिए रंगीन सिलाई / पाइपिंग मिलती है, जो इसके केबिन के लुक को काफी स्पोर्टी और शानदार बनाता है। 

वैरिएंट के आधार पर कीमत
 
Hyundai Creta Knight Edition वैरिएंट कीमत (एक्स-शोरूम, रुपये)
1.5L MPi Petrol 6MT S+ 13,51,200
1.5L MPi Petrol IVT SX (O) 17,22,000
1.5L U2 CRDi Diesel 6MT 14,47,200
1.5L U2 CRDi Diesel 6AT 18,18,000


MY'22 Creta के नए अपडेट्स
कंपनी ने नई MY'22 Creta SUV के साथ आने वाले कई अपडेट के बारे में भी जानकारी दी है। कुछ नए फीचर्स में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (हाईलाइन) शामिल है, जो सभी ट्रिम्स में स्टैंडर्ड तौर पर मिलेगा। और SX (O)  ट्रिम्स पर ग्लॉसी ब्लैक सेंटर कंसोल के साथ-साथ नए डेनिम ब्लू रंग को भी पेश किया गया है। साथ ही, Hyundai अपने iMT (इंटेलिजेंट मैनुअल ट्रांसमिशन) को Creta 1.5 l पेट्रोल S ट्रिम में भी उपलब्ध कराएगी। कंपनी ने कहा कि नया MY'22 Creta 1.4 T-GDi 7DCT के साथ एक नए S+ वैरिएंट में भी उपलब्ध होगा। जिसमें S वैरिएंट में कई एडिशनल फीचर्स मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed