{"_id":"63974a2e7db93766f45909e4","slug":"hyundai-cars-discount-hyundai-car-offers-hyundai-car-discount-december-2022-car-discount-offers-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hyundai Car Discounts:दिसंबर में ह्यूंदै की कारों पर मिल रही है बंपर छूट, 1.50 लाख रुपये तक की कर सकते हैं बचत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Hyundai Car Discounts:दिसंबर में ह्यूंदै की कारों पर मिल रही है बंपर छूट, 1.50 लाख रुपये तक की कर सकते हैं बचत
Mon, 12 Dec 2022 09:05 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 12 Dec 2022 09:05 PM IST
विज्ञापन
Hyundai Grand i10 Nios
- फोटो : Hyundai
Hyundai Motor (ह्यूंदै मोटर) ग्राहकों को लुभाने और इसके साथ ही अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए साल के आखिरी महीने में शानदार डिस्काउंट ऑफर्स दे रही है। दिसंबर 2022 के लिए कोना ईवी, आई20, निओस और ऑरा जैसे अपने पोर्टफोलियो से चुनिंदा मॉडलों पर 1.50 लाख रुपये के बेनिफिट्स दे रही है। इन ऑफर्स का लाभ नकद छूट, कॉर्पोरेट डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस के रूप में लिया जा सकता है। हालांकि, कार निर्माता के कुछ लोकप्रिय मॉडल्स जैसे वेन्यू, क्रेटा, वरना, ट्यूशां और अलकाजार पर कोई ईयर-एंड बेनिफ्ट्स नहीं दिया जा रहा है। अगर आप ह्यूंदै की नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, यहां जानिए हर मॉडल पर मिलने वाले डिस्काउंट के बारे में।
Hyundai Grand i10 Nios
- फोटो : Hyundai
Hyundai Grand i10 Nios
Hyundai Grand i10 Nios पर 63,000 रुपये तक का ओवरऑल डिस्काउंट दिया जा रहा है। जिसमें 50,000 रुपये (1.0-लीटर वर्जन के लिए) की नकद छूट, 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। सीएनजी वैरिएंट पर 25,000 रुपये की नकद छूट दी जा रही है। और 1.2-लीटर वर्जन के लिए 20,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट मिल रहा है।

Hyundai i20
- फोटो : Hyundai
Hyundai i20
Hyundai अपने लोकप्रिय i20 हैचबैक के पेट्रोल और डीजल दोनों वैरिएंट पर 20,000 रुपये की नकद छूट और 10,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस सहित 30,000 रुपये तक की छूट दे रही है। हालांकि ये बेनिफिट्स मिड-स्पेक मैग्ना और स्पोर्ट्ज ट्रिम्स पर ही दिए जा रहे हैं। Hyundai i20 कार 7.07 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है।

यह कार 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन, 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 100hp के साथ-साथ 1.5-लीटर डीजल इंजन के ऑप्शन में आती है। Hyundai i20 का भारतीय बाजार में मुकाबला Maruti Suzuki Baleno (मारुति सुजुकी बलेनो), Tata Altroz (टाटा अल्ट्रोज) जैसी कारों से है।
विज्ञापन
Hyundai Aura
- फोटो : Hyundai
Hyundai Aura
दिसंबर में, Hyundai Aura खरीदने पर कंपनी 43,000 रुपये तक की कुल छूट की पेशकश कर रही है। जिसमें CNG वैरिएंट के लिए 30,000 रुपये की नकद छूट, 1.2-लीटर और CNG ट्रिम के लिए 10,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस के साथ-साथ कॉर्पोरेट डिस्काउंट के रूप में 3,000 रुपये मिल रहा है। सेडान के पेट्रोल वर्जन पर 20,000 रुपये की नकद छूट दी जा रही है।