{"_id":"639c5b0ef8381110a75c7c26","slug":"how-to-prevent-fog-on-car-windshield-car-driving-tips-and-tricks-for-winter-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Winter Car Driving Tips and Tricks: ठंड में विंडशील्ड पर जमने वाली भाप से हैं परेशान? आजमाएं ये आसान टिप्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Winter Car Driving Tips and Tricks: ठंड में विंडशील्ड पर जमने वाली भाप से हैं परेशान? आजमाएं ये आसान टिप्स
Fri, 16 Dec 2022 05:18 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 16 Dec 2022 05:18 PM IST
विज्ञापन
Windshield Fog
- फोटो : For Reference Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंड ने दस्तक दे दी है। सर्द हवाओं से आनेवाले दिनों में सर्दी अपने शबाब पर होगी। इस मौसम में गाड़ी चलाना बहुत तकलीफदेह साबित होता है। सर्दियों में आमतौर पर सड़क हादसों की खबर मिलती है। ऐसा इसलिए भी होता है कि ड्राइविंग के दौरान ड्राइवर को सड़क पर कम दिखाई देता है। इसकी वजह धुंध होती है। साथ ही कार की विंडशील्ड पर जमा भाप भी इसका कारण बन जाता है। सर्दियों में कार ड्राइविंग के दौरान होने वाली परेशानियों में विंडशील्ड पर भाप का जमना सबसे आम परेशानी है जो हर कार में होती है।
Windshield Fog
- फोटो : Wikimedia
क्यों जमती है फॉग
कार विंडशील्ड के ऊपर जमने वाली फॉग का सबसे बड़ा और प्रमुख कारण है तापमान जो सर्दियों के मौसम में काफी कम हो जाता है। कार के बाहर का तापमान कम होने और अंदर का तापमान ज्यादा होने के चलते जब ठंडी हवा कार की विंडशील्ड से टकराती है तो वह भाप बन जाती है। विंडशील्ड पर जमी भाप के चलते ड्राइवर को कार चलाने में परेशानी होती है अक्सर हादसे हो जाते हैं। यहां हम आपको कुछ आसान टिप्स बता रहे हैं जिसे अपनाकर आप सर्दियों के मौसम में सुरक्षित तरीके से ड्राइविंग कर सकते हैं।

Car Heater
- फोटो : For Reference Only
कार में हटीर चलाएं
अगर कार के विंडस्क्रीन पर भाप जम जाती है तो आप कार के हीटर को चालू कर सकते हैं। इससे कार के अंदर मौजूद नमी खत्म हो जाती है। कुछ देर तक कार के केबिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पर ही बनाए रखें। ऐसा करने से कार के अंदर की नमी 10 गुना तक कम हो जाती है।

AC
- फोटो : For Reference Only
ठंड में एसी चलाएं
कार में एयर कंडीशनर की गर्मियों में क्या उपयोगिता है, यह बताने की जरूरत नहीं। क्योंकि बिना एसी के गर्मियों में कार ड्राइविंग पसीने से तरबतर कर देती है। लेकिन सर्दी के मौसम में भी एसी बहुत कारगर है। सर्दियों में भी कार का एसी चलाना चाहिए। क्योंकि कई बार विंडशील्ड पर फॉग जमने की स्थिति में कार के एसी को चलाकर अंदर और बाहर के तापमान को एक जैसा करना पड़ता है। जिससे विंडशील्ड पर जमने वाली फॉग को कम किया जा सकता है। अगर आप भी कार की विंडशील्ड पर जमने वाली फॉग से परेशान रहते हैं तो सर्दियों में कार चलाने से पहले अपनी कार के एसी की सर्विस करवाएं।

Car Window
- फोटो : For Reference Only
कार की खिड़कियां खोलें
कार की विंडशील्ड पर जमी फॉग को हटाने के लिए यदि आप एसी नहीं चलाना चाहते हैं तो आप कार की खिड़कियों का सहारा ले सकते हैं। जी हां, कार की खिड़कियों को खोल कर भी फॉग जमने की समस्या से निजात पा सकते हैं। ड्राइविंग के दौरान यदि कार के विंडशील्ड पर फॉग जमती है तो, आप अपनी कार की चारों खिड़कियों को थोड़ा खोल सकते हैं। शीशा थोड़ा नीचे होने पर कार के बाहर और अंदर का तापमान काफी हद तक एक जैसा हो जाता है। इससे विंडशील्ड पर जमी फॉग हट जाती है।