{"_id":"657b010967ba3cb7e501fd80","slug":"how-to-increase-ev-battery-life-how-to-maintain-ev-battery-life-how-to-extend-electric-vehicles-battery-life-2023-12-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"EV Battery: क्या आप इलेक्ट्रिक वाहन चलाते हैं, तो ऐसे बढ़ाएं ईवी की बैटरी लाइफ, जानें अहम टिप्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
EV Battery: क्या आप इलेक्ट्रिक वाहन चलाते हैं, तो ऐसे बढ़ाएं ईवी की बैटरी लाइफ, जानें अहम टिप्स
Thu, 14 Dec 2023 06:50 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 14 Dec 2023 06:50 PM IST
विज्ञापन
Electric Vehicle Charging
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैटरी ईवी का एक अहम कंपोनेंट है और समय के साथ इसकी परफॉर्मेंस वाहन की दक्षता बनाए रखने के लिए जरूरी है। जैसे-जैसे इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं, उनकी बैटरियों की लंबी लाइफ सुनिश्चित करना ओनरशिप का एक महत्वपूर्ण पहलू बन गया है। आपकी इलेक्ट्रिक वाहन बैटरी के लाइफटाइम को अधिकतम करने में मदद के लिए हम यहां आपको कुछ जरूरी टिप्स बता रहे हैं।
Electric Vehicle Charging
- फोटो : Social Media
फास्ट चार्जिंग का इस्तेमाल सीमित करें
फास्ट चार्जिंग, बैटरी को जल्दी से चार्ज करने के लिए सुविधाजनक तो होता है। लेकिन इसके साथ ही यह ईवी बैटरी पर महत्वपूर्ण दबाव डालता है। हाई-स्पीड चार्जिंग से ज्यादा गर्मी पैदा होती है, जो बैटरी की सेहत पर असर डाल सकती है। जब भी संभव हो, रोजमर्रा की चार्जिंग जरूरतों के लिए स्टैंडर्ड या मध्यम गति वाले चार्जर का इस्तेमाल करें। जब यह वास्तव में जरूरी हो, जैसे लंबी यात्रा के दौरान, फास्ट चार्जिंग का ऑप्शन चुनें।

- फोटो : iStock
एक्सटेंडेड स्टोरेज के दौरान बैटरी के ऑप्टिमम चार्ज को मैनेज करें
खाली या फुल चार्ज वाली बैटरी के साथ पार्क किए गए या खड़े कर दिए गए ईवी में बैटरी के जल्दी डिस्चार्ज होने के मामले देखे गए हैं। कम इस्तेमाल करने के दौरान या एक्सटेंडेड स्टोरेज की अवधि के लिए, हानिकारक प्रभावों से बचने के लिए समयबद्ध चार्जर का इस्तेमाल करें। लंबे समय तक पार्किंग के दौरान वाहन को 100 प्रतिशत चार्ज पर छोड़ने से बैटरी की चार्ज स्थिति को बनाए रखने की क्षमता पर दबाव पड़ सकता है। ऐसे में जानकारों का कहना है कि चार्जर को निम्न स्तर से थोड़ा ऊपर चार्ज बनाए रखने के लिए सेट करना चाहिए। इसे 25 प्रतिशत और 75 प्रतिशत के बीच औसत रेंज के भीतर रखना चाहिए।

तापमान पर नजर रखें
अत्यधिक तापमान, गर्म और ठंडा दोनों, बैटरी के परफॉर्मेंस को प्रभावित कर सकते हैं। गर्म मौसम के दौरान अपने ईवी को छायादार क्षेत्रों में पार्क करें। और जब संभव हो तो इसे अत्यधिक ठंड के संपर्क में आने से बचें। अत्यधिक तापमान में यात्रा शुरू करने से पहले वाहन को प्लग इन करते समय बैटरी को गर्म या ठंडा करके पहले से तैयार कर लें।
नियमित सॉफ्टवेयर अपडेट कराएं
अपने ईवी के सॉफ्टवेयर को अपडेट रखें। निर्माता अक्सर अपडेट जारी करते हैं जिनमें बैटरी मैनेजमेंट और ओवरऑल व्हीकल एफिशिएंसी के लिए ऑप्टिमाइजेशन शामिल होते हैं।

सावधानी से पार्क करें
यदि आप अपने ईवी को लंबे समय तक पार्क करने की योजना बना रहे हैं, तो इसे मध्यम चार्ज स्थिति (लगभग 50 प्रतिशत) पर रखें। सुनिश्चित करें कि वह स्थान में अत्यधिक ठंड या गर्मी के संपर्क से बचने के लिए मध्यम तापमान बनाए रखा जाए।