फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Honda City Hybrid: होंडा सिटी हाइब्रिड सेडान इस तारीख को होगी लॉन्च, 6 महीने पहुंचा वेटिंग पीरियड, देती है 26.5 kmpl का माइलेज

Fri, 29 Apr 2022 06:51 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 29 Apr 2022 06:51 PM IST
विज्ञापन
Honda City Hybrid Launch Date in India Honda City Hybrid Booking in India Honda City Hybrid Waiting Period Honda Hybrid Electric Car
Honda City Hybrid 2022 - फोटो : Honda
सेडान मेनस्ट्रीम सेगमेंट में 2022 Honda City e:HEV (2022 होंडा सिटी ई:एचईवी) भारत की पहली स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक कार है। रिपोर्ट के मुताबिक Honda Cars India (होंडा कार्स इंडिया) होंडा सिटी हाइब्रिड को 4 मई, 2022 को लॉन्च करने की तैयारी में है। इसकी आधिकारिक बुकिंग देश में पहले ही शुरू हो चुकी है। दिलचस्प बात यह है कि होंडा को अपनी हाइब्रिड सेडान के लिए अच्छी खासी संख्या में ऑर्डर मिल चुकी है। जिससे इस कार का वेटिंग पीरियड 6 महीने तक बढ़ गया है। नई Honda City Hybrid कार को सिर्फ टॉप-एंड ZX ट्रिम में उपलब्ध कराया जाएगा जिसमें 1.5L, 4-सिलेंडर पेट्रोल एटकिंसन साइकिल इंजन और दो इलेक्ट्रिक मोटर्स होंगे। 


बिजली और पेट्रोल दोनों से चलेगी
नई Honda e:HEV (होंडा ई: एचईवी) मिड-साइज सेडान सेगमेंट में पहला उत्पाद है, जिसमें एक वास्तविक हाइब्रिड इंजन मिलता है। यह कार प्योर इलेक्ट्रिक मोड पर चलने में सक्षम है, और इंटरनल कंब्शन इंजन (ICE) के साथ भी चलाई जा सकती है। 
Honda City Hybrid Launch Date in India Honda City Hybrid Booking in India Honda City Hybrid Waiting Period Honda Hybrid Electric Car
Honda City Hybrid 2022 - फोटो : Honda
शुरू हो चुका है उत्पादन
जापानी कार निर्माता ने हाल ही में नई प्योर हाइब्रिड सिटी सेडान को पेश किया था। होंडा सिटी हाइब्रिड अब देश में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली मिड-साइज सेडान कार बन गई है, जो एक लीटर पेट्रोल में 26.5 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। कंपनी ने इसका उत्पादन कंपनी के राजस्थान में टपुकारा प्लांट में शुरू कर दिया है। वाहन निर्माता ने हाल ही में हाइब्रिड सेडान की पहली यूनिट को रोल आउट किया था। 
Honda City Hybrid Launch Date in India Honda City Hybrid Booking in India Honda City Hybrid Waiting Period Honda Hybrid Electric Car
Honda City Hybrid 2022 - फोटो : Honda
ऐसे करें बुकिंग
होंडा ने सिटी हाइब्रिड सेडान के लिए पहले से ही बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। खरीदार देश भर में सभी अधिकृत होंडा डीलरशिप पर 21,000 रुपये की शुरुआती राशि का भुगतान करके नई होंडा सिटी हाइब्रिड को प्री-बुक कर सकते हैं। इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर 5,000 रुपये की राशि के साथ 'होंडा फ्रॉम होम' प्लेटफॉर्म के जरिए ऑनलाइन भी बुक किया जा सकता है। कंपनी स्टैंडर्ड तौर पर 3 साल की अनलिमिटेड किलोमीटर की वारंटी और 5 साल तक की ऑप्शनल एक्सटेंडेड वारंटी और कार खरीदने की तारीख से 10 साल तक की वारंटी भी दे रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Honda City Hybrid Launch Date in India Honda City Hybrid Booking in India Honda City Hybrid Waiting Period Honda Hybrid Electric Car
Honda City Hybrid 2022 - फोटो : Honda
इंजन पावर, माइलेज और स्पीड
हाइब्रिड पावर ट्रेन की बात करें तो, सिटी ई: एचईवी में 1.5-लीटर एटकिंसन साइकिल पेट्रोल इंजन मिलता है जो 126 PS का पावर और 253 Nm का टार्क संयुक्त रूप से जेनरेट करता है। बैटरी को चार्ज करने के लिए इंजन जनरेटर के रूप में काम करता है। जबकि यह प्योर ईवी मोड या आईसीई मोड पर भी चल सकता है, जिसे कंप्यूटर ऑटोमैटिक रूप से स्विच करता है। नई सिटी ई: एचईवी 26.5 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। साथ ही कार की टॉप स्पीड 176 किमी प्रति घंटा है।
विज्ञापन
Honda City Hybrid Launch Date in India Honda City Hybrid Booking in India Honda City Hybrid Waiting Period Honda Hybrid Electric Car
Honda City Hybrid - फोटो : Honda
शानदार फीचर्स
2022 Honda City Hybrid सेडान में कई शानदार फीचर्स मिलते हैं। कार की केबिन में 8-स्पीकर सिस्टम दिया गया है। इसके साथ स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ 8.0-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक स्मार्ट की सिस्टम, अमेजन इको और गूगल असिस्टेंट के साथ लेटेस्ट होंडा कनेक्ट एप मिलता है, जो चुनिंदा स्मार्टवॉच मॉडल पर वॉयस कमांड फंक्शन के साथ स्मार्टवॉच को सपोर्ट करता है। ड्राइवर डिस्प्ले पूरी तरह से डिजिटल है और इसमें ऑटो लॉक फंक्शन भी मिलता है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed