फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Honda City Hybrid: होंडा ने लॉन्च की भारत की पहली मेनस्ट्रीम स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक कार, देती है 26.5 Kmpl का माइलेज, जानें कीमत और फीचर्स

Wed, 04 May 2022 01:41 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 04 May 2022 01:41 PM IST
सार

भारत में प्रीमियम कार बनाने वाली Honda Cars India (होंडा कार्स इंडिया) ने बुधवार को देश में अपनी बहुप्रतीक्षित न्यू 2022 Honda City e:HEV Hybrid (होंडा सिटी हाइब्रिड) लॉन्च कर दी है।

विज्ञापन
Honda City Hybrid e-HEV 2022 Launched Today Know Price Specification News in Hindi
Honda City Hybrid 2022 - फोटो : Honda
भारत में प्रीमियम कार बनाने वाली Honda Cars India (होंडा कार्स इंडिया) ने बुधवार को देश में अपनी बहुप्रतीक्षित न्यू 2022 Honda City e:HEV Hybrid (होंडा सिटी हाइब्रिड) लॉन्च कर दी है। दिल्ली में 19,49,900 रुपये की एक्स-शोरूम कीमत के साथ, न्यू सिटी e:HEV स्ट्रांग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजी से लैस मेनस्ट्रीम सेगमेंट की पहली कार है। 


बिजली और पेट्रोल दोनों से चलेगी
नई Honda e:HEV (होंडा ई: एचईवी) मिड-साइज सेडान सेगमेंट में पहला उत्पाद है, जिसमें एक वास्तविक हाइब्रिड इंजन मिलता है। यह कार प्योर इलेक्ट्रिक मोड पर चलने में सक्षम है, और इंटरनल कंब्शन इंजन (ICE) के साथ भी चलाई जा सकती है। 

सिटी e:HEV होंडा की अनूठी सेल्फ-चार्जिंग और अत्यधिक कुशल टू मोटर इलेक्ट्रिक हाइब्रिड प्रणाली ये लैस है जो एक स्मूथ 1.5-लीटर एटकिंसन-साइकिल DOHC i-VTEC पेट्रोल इंजन से जुड़ी हुई है। इस टेक्नोलॉजी के साथ होंडी सिटी हाइब्रिड कार एक शानदार ड्राइव, 26.5 किमी प्रति लीटर की बेहतरीन फ्यूल एफिशिएंसी और बेहद कम उत्सर्जन के साथ दुनिया का सर्वश्रेष्ठ इलेक्ट्रिक-हाइब्रिड परफॉर्मेंस देती है। इसके साथ ही होंडा सिटी हाइब्रिड अब देश में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली मिड-साइज सेडान कार बन गई है>
Honda City Hybrid e-HEV 2022 Launched Today Know Price Specification News in Hindi
Honda City Hybrid 2022 - फोटो : Honda
एडवांस इंटेलिजेंट सेफ्टी टेक्नोलॉजी
होंडा ने भारत में पहली बार न्यू सिटी e:HEV के साथ अपनी एडवांस इंटेलिजेंट सेफ्टी टेक्नोलॉजी "होंडा सेंसिंग" भी पेश की है। कंपनी ने इस लॉन्च के साथ 2050 तक कार्बन न्यूट्रेलिटी और टक्कर से होने वाली मौत के आंकड़े को शून्य करने के अपने वैश्विक दृष्टिकोण को दोहराया है।

भारत में न्यू सिटी e:HEV के लॉन्च पर बात करते हुए, होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड के प्रेसिडेंट एवं सीईओ श्री ताकुया सुमुरा ने कहा, “देश में सबसे बेहतरीन और आवश्यक तकनीक पेश करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, आज हम न्यू सिटी e:HEV के लॉन्च के साथ भारत में इलेक्ट्रिफिकेशन के अपने सफर की शुरुआत कर रहे हैं। पिछले महीने इस मॉडल का अनावरण करते हुए हमें जो जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला, वह मेनस्ट्रीम सेगमेंट में स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड तकनीक की स्वीकृति को साफ प्रदर्शित करता है। न्यू सिटी e:HEV होंडा सिटी की विरासत को जारी रखते हुए अपने सेगमेंट में कई पहली पेशकश कर रहा है। इसी के साथ यह प्रत्येक नई पेशकश के साथ इंडस्ट्री के लिए नए मानक स्थापित कर रहा है।"
Honda City Hybrid e-HEV 2022 Launched Today Know Price Specification News in Hindi
Honda City Hybrid 2022 - फोटो : Honda
बुकिंग डिटेल्स
होंडा ने सिटी हाइब्रिड सेडान के लिए पहले से ही बुकिंग लेना शुरू कर दिया था। खरीदार देश भर में सभी अधिकृत होंडा डीलरशिप पर 21,000 रुपये की शुरुआती राशि का भुगतान करके नई होंडा सिटी हाइब्रिड की बुकिंग कर सकते हैं। इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर 5,000 रुपये की राशि के साथ 'होंडा फ्रॉम होम' प्लेटफॉर्म के जरिए ऑनलाइन भी बुक किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Honda City Hybrid e-HEV 2022 Launched Today Know Price Specification News in Hindi
Honda City Hybrid 2022 - फोटो : Honda
उत्पादन चालू है
जापानी कार निर्माता ने हाल ही में नई प्योर हाइब्रिड सिटी सेडान को पेश किया था। कंपनी ने इसका उत्पादन कंपनी के राजस्थान में टपुकारा प्लांट में शुरू कर दिया है। वाहन निर्माता ने हाल ही में हाइब्रिड सेडान की पहली यूनिट को रोल आउट किया था। कंपनी स्टैंडर्ड तौर पर 3 साल की अनलिमिटेड किलोमीटर की वारंटी और 5 साल तक की ऑप्शनल एक्सटेंडेड वारंटी और कार खरीदने की तारीख से 10 साल तक की वारंटी भी दे रही है। 
विज्ञापन
Honda City Hybrid e-HEV 2022 Launched Today Know Price Specification News in Hindi
Honda City Hybrid 2022 - फोटो : Honda
इंजन, स्पीड और माइलेज
हाइब्रिड पावर ट्रेन की बात करें तो, सिटी ई: एचईवी में 1.5-लीटर एटकिंसन साइकिल पेट्रोल इंजन मिलता है जो 126 PS का पावर और 253 Nm का टार्क संयुक्त रूप से जेनरेट करता है। बैटरी को चार्ज करने के लिए इंजन जनरेटर के रूप में काम करता है। जबकि यह प्योर ईवी मोड या आईसीई मोड पर भी चल सकता है, जिसे कंप्यूटर ऑटोमैटिक रूप से स्विच करता है। नई सिटी ई: एचईवी 26.5 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। साथ ही कार की टॉप स्पीड 176 किमी प्रति घंटा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed