Premium family sedan India: कुछ दिन पहले लॉन्च हुई होंडा सिटी फेसलिफ्ट (2026 Honda City Facelift) ने आते ही लोगों को अपनी ओर आकर्षित करना शुरू कर दिया। साथ ही इसका ह्यूंदै वर्ना के साथ मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है। ये दोनों ही प्रीमियम सेडान गाड़ियां है, जो अपने-अपने अंदाज में ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। ऐसे में खरीददारों का कंफ्यूजन भी बढ़ता जा रहा है। Honda City जहां आराम, स्मूद ड्राइव और भरोसेमंद अनुभव के लिए जानी जाती है, वहीं Hyundai Verna अपने फीचर्स, टेक्नोलॉजी और टर्बो परफॉर्मेंस की वजह से युवाओं की पसंद बनी हुई है।
2 of 7
Honda City Facelift vs Hyundai Verna
- फोटो : एआई जनरेटेड
जेब पर कौन सी पड़ेगी भारी?
अगर बजट की बात करें, तो दोनों कारों की शुरुआती कीमतों में बहुत ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिलता है, लेकिन टॉप वेरिएंट्स में होंडा का हाइब्रिड मॉडल थोड़ा प्रीमियम पोजीशन पर आता है। होंडा सिटी फेसलिफ्ट की शुरुआती कीमत करीब 11.99 लाख से शुरू होकर लगभग 20.99 लाख रुपये तक जाती है (इस टॉप रेंज में कंपनी का एडवांस स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट भी शामिल है)। वहीं, ह्यूंदै वर्रा की कीमत लगभग 10.98 लाख से शुरू होकर 18.40 लाख रुपये तक जाती है। शुरुआती मॉडल के लिहाज से वरना थोड़ी किफायती बैठती है।
3 of 7
Honda City Facelift vs Hyundai Verna
- फोटो : एआई जनरेटेड
डिजाइन और साइज
- लुक्स और डाइमेंशन के मामले में दोनों ही गाड़ियां एक दूसरे के पूरक हैं। होंडा ने कार के मूल ढांचे को पूरी तरह बदलने के बजाय उसके मौजूदा आकर्षक पैकेज को और ज्यादा शार्प और मॉडर्न तरीके से तैयार किया है। इसमें आपको नया फ्रंट एंड ग्रिल, अपडेटेड स्टाइलिश लाइटिंग और नए स्पोर्टी अलॉय व्हील्स देखने को मिलते हैं। हालांकि, कार के अंदर का केबिन लेआउट काफी हद तक पहले जैसा ही रखा गया है। लंबाई में सिटी आगे है (4,583 mm), लेकिन इसका व्हीलबेस 2,600 mm है।
- वहीं, ह्यूंदै वर्ना का डिजाइन बेहद बोल्ड, फ्यूचरिस्टिक और स्ट्रेच्ड (लंबा और चौड़ा) दिखाई देता है। भले ही इसकी लंबाई सिटी से थोड़ी कम (4,535 mm) हो, लेकिन इसका व्हीलबेस 2,670 mm है। बड़ा व्हीलबेस होने की वजह से केबिन के अंदर काफी शानदार स्पेस मिलता है।
4 of 7
Honda City Facelift vs Hyundai Verna
- फोटो : एआई जनरेटेड
फीचर्स किसमें ज्यादा हैं?
- अगर आत फीचर्स और आधुनिक गैजेट्स की करें, तो इसमें ह्यूंदै वर्ना ने बाजी मारी है। इमें आपको इंटीरियर में ड्यूल 10.25-इंच की बड़ी कंबाइंड स्क्रीन्स (इन्फोटेनमेंट + इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर), गर्मियों के लिए वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, थिएटर जैसा फील देने वाला 8-स्पीकर का प्रीमियम बॉस ऑडियो सिस्टम और एडवांस कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी मिलती है।
- जबकि इसके होंडा ने अपनी सिटी फेसलिफ्ट में रोजमर्रा की जरूरत के सभी फीचर्स बहुत अच्छे और सलीके से जोड़े हैं, लेकिन जब आप दोनों के टॉप वेरिएंट्स की तुलना करते हैं, तो यह फीचर्स के मामले में वर्ना जितनी लोडेड नजर नहीं आती।
5 of 7
Honda City Facelift vs Hyundai Verna
- फोटो : एआई जनरेटेड
कौन-सी गाड़ी ज्यादा सुरक्षित?
सुरक्षा के मामले में दोनों ही ब्रांड्स ने कोई समझौता नहीं किया है। दोनों ही कार्स में छह एयरबैग्स को पूरी तरह से स्टैंडर्ड (यानी बेस वेरिएंट से ही) कर दिया गया है। इसके अलावा, दोनों कारों के हायर (टॉप) वेरिएंट्स में दुर्घटनाओं से बचाने वाली आधुनिक ADAS ( एडवांस ड्राइवर असिस्टेंड सिस्टम) टेक्नोलॉजी भी ऑफर की जा रही है, जो हाईवे पर ग्राहकों को दमदार सुरक्षा दे सकती है।