Honda Cars India (होंडा कार्स इंडिया) ने अगस्त 2022 से अपने उत्पाद रेंज में चुनिंदा मॉडलों की कीमतों में बढ़ोतरी का एलान किया है। होंडा की कीमत बढ़ोतरी ऑल-न्यू City (सिटी), City eHEV (सिटी ईएचईवी), Amaze (अमेज), Jazz (जैज) और WR-V (डब्ल्यूआर-वी) मॉडल्स पर लागू होती है।
2 of 6
2020 Honda Jazz
- फोटो : Honda
Honda City eHEV हाइब्रिड की कीमतों में सबसे ज्यादा 39,100 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जो सिर्फ सॉलिड कलर ऑप्शन वाले ZX वैरिएंट पर लागू होती है। इसके बाद नंबर आता है Honda Jazz और ऑल-न्यू (पांचवीं-पीढ़ी) Honda City का, जिनकी कीमतों में 11,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, और यह रेंज के सभी वेरिएंट पर लागू हैं।
3 of 6
2020 Honda WR-V
- फोटो : Amar Ujala
Honda WR-V के डीजल वैरिएंट की कीमत में 11,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जबकि पेट्रोल वैरिएंट की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। Honda Amaze की बात करें तो E MT डीजल वैरिएंट की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जबकि अन्य सभी वैरिएंट की कीमतों में 6,300 रुपये से लेकर 11,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।
4 of 6
Honda City
- फोटो : For Reference Only
कार निर्माता ने चौथी पीढ़ी की सिटी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। हाल ही में यह जानकारी सामने आई थी कि होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड) अपने तीन मॉडलों Jazz (जैज), चौथी पीढ़ी की City (सिटी) और WR-V (डब्ल्यूआर-वी) के उत्पादन पर रोक लगाने की योजना बना रही है। कंपनी इस वित्तीय वर्ष के आखिर तक इन कारों के उत्पादन को रोकने का इरादा रखती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इंडस्ट्री से जुड़े एक स्रोत से यह जानकारी मिली है।
5 of 6
2021 Honda Amaze Facelift
- फोटो : Honda Cars India
ब्रांड जापानी कंपनी होंडा के पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी के रूप में काम करता है, और इन तीन मॉडलों के बंद होने के बाद, इसके पास कुल मिलाकर सिर्फ तीन उत्पाद बचेंगे - Amaze (अमेज), पांचवी पीढ़ी की City (सिटी), और City e:HEV (सिटी ई: एचईवी)। होंडा की भारत में प्रॉडक्ट लाइन-अप पहले इससे भी लंबी थी, जिसमें Civic (सिविक) और CR-V (सीआर-वी) को दिसंबर 2020 में बंद कर दिया गया था। जिसके बाद कंपनी की ग्रेटर नोएडा स्थित मैन्युफेक्चरिंग यूनिट में काम बंद हो गया।