जनवरी का महीना जैपनीज कंपनी होंडा के लिए खुशगवार नहीं रहा है। पहले महीने में ही होंडा की बिक्री में 71 फीसदी की गिरावट आई है। खास बात यह रही कि होंडा देश की अकेली कंपनी है जिसने जनवरी 2020 में डीलरों को केवल BS6 गाड़ियां ही भेजी, जिनमें सिटी, सिविक, और सीआरवी रहीं। वहीं होंडा डीलर्स बिक्री बढ़ाने के लिए होंडा की कारों पर शानदार डिस्काउंट ऑफर कर रहे हैं। इन गाड़ियों पर दो लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।
फरवरी में Honda की BS6 कारों पर जबरदस्त छूट, बचा सकते हैं दो लाख रुपये तक!
Honda Amaze BS6
होंडा ने जनवरी के आखिर में अपनी सब-कॉम्पैक्ट सेडान कार होंडा अमेज को नए बीएस6 इंजन के साथ उतारा था। इस कार पर भी छूट ऑफर की जा रही है। इस कार पर पांच साल की वारंटी समेत 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है।
Honda Jazz BS4
होंडा की प्रीमियम हैचबैक जैज को अभी तक बीएस6 में अपडेट नहीं किया गया है। डीलर्स इसके बीएस4 वर्जन पर 20 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस दे रहे हैं।
Honda WR-V
होंडा की इस कॉम्पैक्ट एसयूवी WR-V (बीएस4) पर तकरीबन 50 हजार रुपये तक की छूट मिल रही है। इसमें 20 हजार रुपये कैश डिस्काउंट और 15 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है। इसका मुकाबला Maruti Suzuki Vitara Brezza, Hyundai Venue, Mahindra XUV300, Tata Nexon और Ford EcoSport से है। इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल और 1.5 लीटर का डीजल इंजन मिलता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 8.08 लाख रुपये से लेकर 10.48 लाख रुपये तक है।
Honda City BS6
होंडा की पॉपुलर सेडान कार सिटी के SV, V वेरियंट पर शानदार 45 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें 20 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है। जबकि Vx, Zx वेरियंट पर 37 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और 35 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। कंपनी ने होंडा सिटी को नए बीएस6 इंजन के साथ भी लॉन्च कर दिया है। सिटी की एक्स शोरूम कीमत 9.91 लाख रुपये से 14.31 लाख रुपये तक है।