फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Honda Cars Price Hike: भारत में होंडा की कारें होंगी महंगी, जनवरी 2023 से इतने रुपये तक बढ़ जाएगी कीमत

Sat, 17 Dec 2022 06:04 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 17 Dec 2022 06:04 PM IST
विज्ञापन
Honda Cars India Price Hike Honda Cars India To Hike Price Of Entire Model Range From January 2023
2021 Honda Amaze Facelift - फोटो : Honda Cars India
Honda Cars India (होंडा कार्स इंडिया) ने अपने पूरे मॉडल रेंज के लिए कीमतों में 30,000 रुपये तक की बढ़ोतरी का एलान किया है। इस घोषणा के लिए होंडा उन वाहन निर्माताओं की सूची में शामिल हो गई है, जो नए साल से अपने वाहनों की कीमतों में इजाफा करेंगे। होंडा के वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी अगले साल जनवरी से लागू होगी। नई कीमतें कंपनी को बढ़ती लागत के प्रभाव को दूर करने और आगामी सख्त उत्सर्जन मानदंडों के अनुपालन में उत्पादों को तैयार करने में मदद करेगी। 
Honda Cars India Price Hike Honda Cars India To Hike Price Of Entire Model Range From January 2023
Honda City Hybrid 2022 - फोटो : Honda
बीएस6 उत्सर्जन नियमों का दूसरा चरण अप्रैल 2023 से लागू होगा। रीयल-टाइम ड्राइविंग उत्सर्जन स्तरों की निगरानी के लिए वाहनों को ऑनबोर्ड सेल्फ-डायग्नॉस्टिक डिवाइस रखने की जरूरत होगी। यह डिवाइस कैटेलिटिक कनवर्टर और ऑक्सीजन सेंसर जैसे उत्सर्जन मानकों को पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण पार्ट्स की लगातार निगरानी करेगा, जो उत्सर्जन पर कड़ी नजर रखने में मदद करेगा। 
Honda Cars India Price Hike Honda Cars India To Hike Price Of Entire Model Range From January 2023
Honda City - फोटो : Honda
नए नियमों के मुताबिक वाहनों को प्रोग्राम्ड फ्यूल इंजेक्टर ले जाने की भी जरूरत होगी, जो पेट्रोल इंजन में ईंधन की टाइमिंग और मात्रा को कंट्रोल करेगा। इससे जलने वाले ईंधन के स्तर को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Honda Cars India Price Hike Honda Cars India To Hike Price Of Entire Model Range From January 2023
Honda Amaze Special Edition - फोटो : Honda Cars
थ्रॉटल, क्रैंकशाफ्ट पोजिशन, एयर इनटेक प्रेशर, इंजन का तापमान और एक्जॉस्ट से उत्सर्जन की सामग्री (पार्टिकुलेट मैटर, नाइट्रोजन ऑक्साइड, CO2, सल्फर) की निगरानी के लिए, यहां तक कि वाहन द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले सेमिकंडक्टर को भी अपग्रेड करना होगा। 
विज्ञापन
Honda Cars India Price Hike Honda Cars India To Hike Price Of Entire Model Range From January 2023
2020 Honda WR-V Facelift - फोटो : Honda
ऐसी सभी जरूरतों को पूरा करने के लिए, कार निर्माता अपने मॉडल रेंज की कीमत बढ़ाने में मारुति सुजुकी, ह्यूंदै, टाटा मोटर्स, मर्सिडीज-बेंज, ऑडी, रेनो, किआ इंडिया और एमजी मोटर की सूची में शामिल हो गया है। होंडा कार्स इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स एंड मार्केटिंग) कुणाल बहल ने कहा, "कच्चे माल की लागत में लगातार बढ़ोतरी और आने वाली रेगुलेटरी जरूरतों का आकलन करने के बाद हमें जनवरी 2023 से अपने प्रॉडक्ट्स का प्राइस रिवीजन करना होगा।" 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed