फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Honda Electric Scooter: 23 जनवरी को होंडा का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर करेगा डेब्यू, हो सकता है Activa EV

Sat, 07 Jan 2023 06:53 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 07 Jan 2023 06:53 PM IST
विज्ञापन
Honda Activa EV Launch Date in India Honda Electric Scooter News in Hindi
Honda Electric Scooter - फोटो : Honda
जापानी दोपहिया निर्माता Honda (होंडा) ने साल 2025 तक वैश्विक स्तर पर 10 या ज्यादा इलेक्ट्रिक मॉडल पेश करने की योजना का एलान किया था। कंपनी ने यह भी पुष्टि की है कि वह दो कम्यूटर इलेक्ट्रिक दोपहिया विकसित कर रही है जो खास तौर पर एशिया, जापान और यूरोप में लॉन्च किए जाएंगे। उम्मीद है कि भारत के लिए नया Honda Electric Scooter (होंडा इलेक्ट्रिक स्कूटर) 23 जनवरी, 2023 को लॉन्च हो सकता है। 


होंडा ने मीडिया को 23 अगस्त, 2023 के लिए 'ब्लॉक योर डेट' आमंत्रण भेजा है। इस आमंत्रण में टैगलाइन "गेट रेडी टू फाइंड ए न्यू स्मार्ट" के साथ फ्यूचर मीट प्रेजेंट की तस्वीर भी है। इलेक्ट्रिक वाहन के बारे में डिटेल्स अभी तक सामने नहीं आया है। उम्मीद है कि नया होंडा इलेक्ट्रिक स्कूटर स्वैपेबल बैटरी के साथ आएगा।



 
Trending Videos
Honda Activa EV Launch Date in India Honda Electric Scooter News in Hindi
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
अगर अटकलों की मानें तो Honda Motorcycle and Scooter India (होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया) अपने सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर Activa (एक्टिवा) का इलेक्ट्रिक वर्जन ला सकती है। भारतीय बाजार में होंडा का आगामी स्कूटर TVS iQube Electric, Ather 450X, Simple Energy One और Bounce Infinity E1 को टक्कर देगा। 
Honda Activa EV Launch Date in India Honda Electric Scooter News in Hindi
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में, होंडा ने बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BMRCL) के साथ मिलकर अपनी बैटरी स्वैपिंग सर्विस शुरू करने का एलान किया है। Honda Power Pack Energy India Pvt. Ltd (होंडा पावर पैक एनर्जी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड) भारत में बैटरी स्वैप सर्विस शुरू करने वाली ब्रांड की सहायक कंपनी है। यह बैटरी पैक सर्विस शुरू में इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा के लिए इस्तेमाल की जाती है। हालांकि, इस सर्विस का इस्तेमाल होंडा के भविष्य के इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के लिए स्वैपेबल बैटरी के साथ भी किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Honda Activa EV Launch Date in India Honda Electric Scooter News in Hindi
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
पिछली रिपोर्टों में दावा किया गया है कि होंडा अपने इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के लिए आक्रामक रूप से स्थानीय कंपोनेंट की योजना बना रही है। बैटरी स्वैपिंग ऑप्शन से होंडा को शुरुआती खरीद लागत को वहन करने में मदद मिलेग, और यह रेंज की चिंता को भी खत्म करेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed