फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EV: हीरो मोटोकॉर्प ने एथर एनर्जी में किया 420 करोड़ रुपये का नया निवेश, जल्द लॉन्च करेगी अपना पहला इलेक्ट्रिक वाहन

Sat, 15 Jan 2022 12:28 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 15 Jan 2022 12:28 PM IST
सार

मोटरसाइकिल और स्कूटर बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने Ather Energy (एथर एनर्जी) में 420 करोड़ रुपये तक के नए निवेश का एलान किया है।

विज्ञापन
Hero MotoCorp announces new investment of up to Rs 420 Crore in Ather Energy electric vehicles in india Hero MotoCorp world’s largest manufacturer of motorcycles and scooters
Ather Electric Scooter - फोटो : For Reference Only
Hero MotoCorp invests Rs 420 Crore in Ather Energy: मोटरसाइकिल और स्कूटर बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने Ather Energy (एथर एनर्जी) में 420 करोड़ रुपये तक के नए निवेश का एलान किया है। यह निवेश एक या उससे अधिक किस्तों में हो सकता है। कंपनी का कहना है कि यह फैसला उसके 'बी द फ्यूचर ऑफ मोबिलिटी' विजन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। 

कंपनी के बोर्ड ने एक या अधिक चरणों में निवेश को मंजूरी दी है। प्रस्तावित निवेश से पहले, Ather Energy में Hero MotoCorp की हिस्सेदारी 34.8 प्रतिशत (पूरी तरह से डायलुटेड आधार पर) थी। निवेश के बाद, शेयर होल्डिंग बढ़ेगी और सटीक शेयर होल्डिंग का निर्धारण एथर द्वारा पूंजी जुटाने के दौर के पूरा होने पर किया जाएगा। 
Hero MotoCorp announces new investment of up to Rs 420 Crore in Ather Energy electric vehicles in india Hero MotoCorp world’s largest manufacturer of motorcycles and scooters
Hero MotoCorp Chairman and Managing Director, Pawan Munjal - फोटो : PTI (File)
'मोटोकॉर्प ब्रांड का विस्तार'
इस फैसले पर टिप्पणी करते हुए, हीरो मोटोकॉर्प के प्रमुख - इमर्जिंग मोबिलिटी बिजनेस यूनिट, स्वदेश श्रीवास्तव ने कहा, "अपने विजन 'बी द फ्यूचर ऑफ मोबिलिटी' को ध्यान में रखते हुए, हम विभिन्न प्रकार के उभरते मोबिलिटी सॉल्यूशंस पर काम कर रहे हैं। हम एथर एनर्जी के शुरुआती निवेशकों में से एक थे और वर्षों से अपने सहयोग का विस्तार करना जारी रखा है। हम हाल के वर्षों में एथर एनर्जी के विकास को देखकर उत्साहित हैं। हमारा उद्देश्य हीरो मोटोकॉर्प ब्रांड के वादे का विस्तार करना और ईवी स्वामित्व को दुनिया भर के ग्राहकों के लिए एक सुविधाजनक, परेशानी मुक्त और फायदेमंद अनुभव बनाना है। 
Hero MotoCorp announces new investment of up to Rs 420 Crore in Ather Energy electric vehicles in india Hero MotoCorp world’s largest manufacturer of motorcycles and scooters
Ather 450X Electric Scooter - फोटो : For Reference Only
शुरुआती निवेशक
हीरो मोटोकॉर्प एथर एनर्जी में शुरुआती निवेशक है और 2016 से इसके विकास की कहानी का हिस्सा रहा है। कंपनी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, टेक्नोलॉजी और सोर्सिंग जैसे विभिन्न क्षेत्रों में एथर एनर्जी के साथ गठजोड़ भी तलाश रही है। हीरो मोटोकॉर्प ऑर्गेनिक और इनऑर्गेनिक पहलों की एक रेंज के जरिए उभरते गतिशीलता के अवसर को व्यापक तरीके से संबोधित कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hero MotoCorp announces new investment of up to Rs 420 Crore in Ather Energy electric vehicles in india Hero MotoCorp world’s largest manufacturer of motorcycles and scooters
Hero MotoCorp Electric Scooter - फोटो : Hero MotoCorp
जल्द लाएगी पहला इलेक्ट्रिक वाहन
हीरो मोटोकॉर्प इस साल मार्च के महीने में अपने पहले इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) को पेश करने के लिए तैयार है। यह वाहन कंपनी के विश्व स्तरीय आर एंड डी सेट-अप - जयपुर में सेंटर ऑफ इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी (सीआईटी) और म्यूनिख के पास टेक सेंटर जर्मनी (टीजीजी) में विकसित किया जा रहा है। और इसका उत्पादन आंध्र प्रदेश के चित्तूर में कंपनी के प्लांट में किया जाएगा।
 
विज्ञापन
Hero MotoCorp announces new investment of up to Rs 420 Crore in Ather Energy electric vehicles in india Hero MotoCorp world’s largest manufacturer of motorcycles and scooters
Ather 450X Electric Scooter - फोटो : For Reference Only
ईवी इकोसिस्टम का निर्माण
Ather Energy और Gogoro Inc. (गोगोरो इंक) जैसे बाहरी भागीदारों के साथ अपने निवेश और साझेदारी के जरिए, Hero MotoCorp उत्पादों से लेकर टेक्नोलॉजी, बिक्री, सर्विस,कस्टमर केयर, संचालन और इनोवेशन तक पूरे ईवी इकोसिस्टम के निर्माण की दिशा में भी काम कर रही है। सस्टेनेबिलिटी एंड इमर्जिंग मोबिलिटी हीरो मोटोकॉर्प के लिए प्राथमिकता वाला क्षेत्र है और कंपनी इस दिशा में अपने प्रयासों को जारी रखे हुए है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed