फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

GoZero Skellig Pro इलेक्ट्रिक बाइक: तीन घंटे में होती है फुल चार्ज और चलती है 70 किमी, जानें कीमत और फीचर्स

Thu, 20 May 2021 05:59 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 20 May 2021 05:59 PM IST
विज्ञापन
gozero skellig pro electric bicycle launched in india gozero electric cycle price in india gozero mobility electric vehicles in india
GoZero Skellig Pro Electric Bicycle - फोटो : GoZero
प्रीमियम इलेक्ट्रिक परफॉर्मेंस बाइक्स बनाने वाली प्रमुख ब्रिटिश निर्माता GoZero Mobility (गोजीरो मोबिलिटी) ने अब अपनी नई एडवांस्ड Skellig Pro (स्किलिंग प्रो) बैटरी से चलने वाली इलेक्ट्रिक बाइसाइकिल लॉन्च की है। यह ऑफ रोडिंग के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। ऑफ रोडिंग के साथ ही यह बाइक शहर की सड़कों पर ड्राइव करने के लिए भी शानदार है। इस हाई-पावर्ड परफॉर्मेंस ई-बाइक को ब्रिटेन में डिजाइन किया गया है और भारत में बनाया गया है। भारत-ब्रिटिश कारीगरी का एक आदर्श मिक्स स्किलिंग प्रो आम लोगों के बीच फिटनेस और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तैयार की गई है। 
gozero skellig pro electric bicycle launched in india gozero electric cycle price in india gozero mobility electric vehicles in india
GoZero Skellig Pro Electric Bicycle - फोटो : GoZero
बैटरी
GoZero Skellig Pro (गोजीरो स्किलिंग प्रो) में एक नई एडवांस्ड एनरड्राइव 400 Wh लिथियम बैटरी पैक (2000 साइकिल्स) दिया गया है। इस बाइक में एक एडवांस्ड सस्पेंशन फोर्क के साथ मिक्स लाइट स्टील फ्रेम दिया गया है, जो मिक्स मैटल स्टेम हैंडल के साथ आती है। स्केलिग प्रो सड़क पर बेहतर पकड़ के लिए चौड़े 26×2.35 इंच के टायरों के साथ आती है जो इसे ऑफ रोडिंग के लिए भी एक बढ़िया विकल्प बनाता है। 
gozero skellig pro electric bicycle launched in india gozero electric cycle price in india gozero mobility electric vehicles in india
GoZero Skellig Pro Electric Bicycle - फोटो : GoZero
ड्राइविंग रेंज
गोजीरो स्किलिंग प्रो बाइक के इस मॉडल की अधिकतम स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटा है। एक बार फुल चार्ज होने पर यह 70 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। खास बात यह है कि इस बाइक की बैटरी करीब 3 घंटे में 0 से 95 फीसदी तक चार्ज होने जाती है, जो इसे इस सेगमेंट में बेस्ट बनाता है। यह बाइक ड्राइव कंट्रोल वर्जन 4.0 एलसीडी डिस्प्ले और गाइड-मी-होम इनेबल्ड लाइटिंग सिस्टम फ्लैशलाइट के साथ आता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
gozero skellig pro electric bicycle launched in india gozero electric cycle price in india gozero mobility electric vehicles in india
GoZero Skellig Pro Electric Bicycle - फोटो : GoZero
ब्रेकिंग और गियर
इस बाइक में फ्रंट और रियर व्हील्स के लिए गोजीरो ड्राइव डिस्क ब्रेक के साथ 7-स्पीड गियर सिस्टम मिलता है, जो इसे एक अनोखा राइडिंग एक्सपीरियंस देता है। इसलिए यदि आप बाइक राइडिंग का लुत्फ उठाते हैं और अपने वीकएंड को जंगल के ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर बिताना पसंद करते हैं तो Skellig Pro एक अच्छा ऑप्शन है। इसके अलावा अगर आप सिर्फ शहर की चौड़ी सड़कों पर आरामदायक सवारी करना पसंद करते हैं, तो भी गोजेरो स्किलिंग प्रो एक शानदार विकल्प है। 

कीमत
कंपनी ने GoZero Skellig Pro ई-बाइक को 39,999 रुपये में पेश किया है। ग्राहक इस बाइक को गोजीरो की वेबसाइट पर ऑनलाइन खरीद सकते हैं। इसके साथ ही यह कंपनी के चुनिंदा आउटलेट में भी खरीदी जा सकती है। गोजीरो मोबिलिटी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पसंद की जा रही इलेक्ट्रिक बाइक्स की अपनी रेंज का लगातार विस्तार कर रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed