फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EV Kit: अपने पुराने वाहनों में इलेक्ट्रिक किट लगवाना चाहते हैं? सरकार इस महीने लॉन्च कर सकती है वेब पोर्टल

Thu, 09 Jun 2022 12:17 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 09 Jun 2022 12:17 PM IST
सार

क्या आप अपनी पुरानी कार को एक इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) में बदलने की योजना बना रहे हैं? दिल्ली सरकार जल्द ही उन ग्राहकों के लिए इस प्रक्रिया को आसान बनाएगी, जो अपनी पसंदीदा कारों की लाइफ को आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं। 

विज्ञापन
electric vehicles retrofit kit electric car kits ev kit for car ev conversion kit for car in india convert car to electric vehicle Delhi to launch portal to retrofit old vehicles with electric kits
Electric Car - फोटो : Unsplash
क्या आप अपनी पुरानी कार को एक इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) में बदलने की योजना बना रहे हैं? दिल्ली सरकार जल्द ही उन ग्राहकों के लिए इस प्रक्रिया को आसान बनाएगी, जो अपनी पसंदीदा कारों की लाइफ को आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं, यानी वे कारें जिन्हें सड़कों पर चलाने के लिए तय की गई अवधि खत्म हो चुकी है।  

दिल्ली में लोगों के लिए जल्द ही एक नया वेब पोर्टल लॉन्च किया जाएगा जो उन्हें पुराने वाहनों को इलेक्ट्रिक किट के साथ दोबारा से चलाने की अनुमति देगा। राज्य सरकार ने पहले इस योजना का खुलासा शहर में प्रदूषण को कम करने के साथ-साथ ईवी को बढ़ावा देने के लिए किया था। पिछले साल नवंबर में, दिल्ली सरकार ने घोषणा की थी कि 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों को स्क्रैपिंग से बचाने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों में बदला जा सकता है। 
electric vehicles retrofit kit electric car kits ev kit for car ev conversion kit for car in india convert car to electric vehicle Delhi to launch portal to retrofit old vehicles with electric kits
Electric Car - फोटो : Pexels
दिल्ली परिवहन विभाग द्वारा लॉन्च किया जाने वाला नया पोर्टल उन ग्राहकों और एजेंसियों दोनों को साथ ले आएगा जो इलेक्ट्रिक किट वाले वाहनों को रेट्रो फिट करने की प्रक्रिया में शामिल हैं। उन्हें एक प्लेटफॉर्म पर एक साथ लाकर, दिल्ली सरकार चाहती है कि प्रक्रिया यथासंभव सहज और पारदर्शी हो। ग्राहक अपने पुराने वाहनों को इलेक्ट्रिक कारों में बदलने के लिए अपनी पसंद की कंपनियों को चुन सकेंगे। एक पुराने पेट्रोल या डीजल वाहन को रेट्रो-फिट करने की लागत 3 लाख रुपये से 5 लाख रुपये के बीच भी हो सकती है। 
electric vehicles retrofit kit electric car kits ev kit for car ev conversion kit for car in india convert car to electric vehicle Delhi to launch portal to retrofit old vehicles with electric kits
Electric Car - फोटो : Unsplash
दिल्ली सरकार के मुताबिक, पोर्टल वाहन मालिकों के लिए वन-स्टॉप शॉप के रूप में काम करने का वादा करता है ताकि वे अपने नए इलेक्ट्रिक वाहनों को आरटीओ के साथ रजिस्टर कराने के बारे में जानकारी दे सकें। इस पोर्टल के इस महीने लॉन्च होने की संभावना है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र द्वारा विकसित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
electric vehicles retrofit kit electric car kits ev kit for car ev conversion kit for car in india convert car to electric vehicle Delhi to launch portal to retrofit old vehicles with electric kits
EV Charging Stations - फोटो : iStock
दिल्ली में पुराने वाहनों में इलेक्ट्रिक किट लगाने की प्रक्रिया को लागू करने के लिए अब तक 11 कंपनियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। कंपनियों को इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजीज (आईसीएटी) और ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एआरएआई) द्वारा अनुमोदित किया गया था। 
विज्ञापन
electric vehicles retrofit kit electric car kits ev kit for car ev conversion kit for car in india convert car to electric vehicle Delhi to launch portal to retrofit old vehicles with electric kits
Electric Car - फोटो : Unsplash
इस साल मई तक 1.43 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहनों के रजिस्ट्रेशन के साथ दिल्ली में सबसे ज्यादा ईवी मालिक हैं। शहर में प्रदूषण को कम करने की कोशिश में, दिल्ली सरकार ने दो साल पहले अपनी ईवी नीति का एलान किया था। शहर में 15 वर्ष से ज्यादा पुरानी पेट्रोल कारों या 10 वर्ष से ज्यादा पुराने डीजल वाहनों को सड़कों पर चलने की इजाजत नहीं है। इस साल जनवरी में दिल्ली में करीब एक लाख डीजल वाहनों का रजिस्ट्रेशन रद्द किया गया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed