ऑटोमोबाइल डीलरों के संगठन Federation of Automobile Dealers Associations (FADA), (फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन) (फाडा) ने वाहन बिक्री के आंकड़े जारी किए हैं। फाडा के आंकड़ों के मुताबिक, देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की खुदरा बिक्री में पिछले वित्त वर्ष में तीन गुना से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। खास बात यह है कि दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री सबसे ज्यादा हुई। 2021-22 में कुल इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) की बिक्री 4,29,217 यूनिट्स रही, जो वित्त वर्ष 2020-21 में बेची गईं 1,34,821 यूनिट्स से तीन गुना ज्यादा है।
2 of 10
Tata Nexon EV ZConnect App
- फोटो : For Refernce Only
वित्तीय वर्ष 2019-20 में, कुल ईवी बिक्री 1,68,300 यूनिट्स थी। FADA ने यह भी नोट किया कि पिछले वित्त वर्ष के दौरान इलेक्ट्रिक यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री 17,802 यूनिट्स थी, जो वित्त वर्ष 2011 की 4,984 यूनिट्स से तीन गुना ज्यादा थी। Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने 15,198 यूनिट्स की खुदरा बिक्री और वर्टिकल में 85.37 प्रतिशत की बाजार हिस्सेदारी के साथ इस सेगमेंट की लीडर बनी रही
3 of 10
MG ZS EV 2022 Electric Car
- फोटो : MG Motor
MG Motor India (एमजी मोटर इंडिया) ने पिछले वित्त वर्ष में 2,045 यूनिट्स की बिक्री और 11.49 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। वित्त वर्ष 2020-21 में एमजी मोटर इंडिया की 1,115 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
4 of 10
Hyundai Kona EV
- फोटो : Hyundai
Mahindra (महिंद्रा) और Hyundai Motor India (ह्यूंदै मोटर इंडिया) ने क्रमशः 156 और 128 यूनिट्स की बिक्री के साथ तीसरा और चौथा स्थान हासिल किया। दोनों को एक प्रतिशत से कम की बाजार हिस्सेदारी के लिए संतोष करना पड़ा।
5 of 10
Hero Dash electric scooter
- फोटो : Hero Electric
इलेक्ट्रिक टू-व्हील्स की बिक्री 5 गुना बढ़ी
पिछले वित्त वर्ष में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री 2,31,338 यूनिट्स रही, जो वित्त वर्ष 2020-21 में बेची गईं 41,046 यूनिट्स से पांच गुना ज्यादा है। Hero Electric (हीरो इलेक्ट्रिक) 65,303 यूनिट्स की बिक्री के साथ घरेलू बाजार में 28.23 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करते हुए इस सेगमेंट की बनी हुई है।