{"_id":"6210dc5f71e87f5b6a323558","slug":"electric-vehicle-charging-station-in-india-ministry-of-power-says-number-of-public-ev-charging-stations-increases-by-2-5-times-across-nine-major-cities-in-india-electric-vehicles-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"EV: इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज करने की टेंशन होगी कम, भारत के इन शहरों में पब्लिक ईवी चार्जिंग स्टेशन 2.5 गुना बढ़े","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
EV: इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज करने की टेंशन होगी कम, भारत के इन शहरों में पब्लिक ईवी चार्जिंग स्टेशन 2.5 गुना बढ़े
Sat, 19 Feb 2022 05:32 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 19 Feb 2022 05:32 PM IST
विज्ञापन
EV Charging Stations
- फोटो : iStok
भारत में जैसे-जैसे इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने की प्रक्रिया धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है, ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर भी बढ़ता जा रहा है। बिजली मंत्रालय ने खुलासा किया है कि पिछले चार महीनों में नौ प्रमुख शहरों में सार्वजनिक ईवी चार्जिंग स्टेशनों की संख्या में 2.5 गुना इजाफा हुआ है।
EV Charging Stations
- फोटो : iStock
विद्युत मंत्रालय ने इस साल 14 जनवरी को ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए संशोधित कंसोलिडेटेड गाइडलाइंस और मानक जारी किए थे। मंत्रालय ने कहा कि केंद्र ने देश में इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण और अपनाने को बढ़ावा देने के लिए कई पहल की हैं। इसमें कहा गया कि सार्वजनिक ईवी चार्जिंग बुनियादी ढांचे में काफी विस्तार के साथ, इलेक्ट्रिक वाहनों ने भारतीय बाजार में एंट्री करना शुरू कर दिया है।
EV Charging Stations
- फोटो : iStock
मंत्रालय ने यह भी कहा कि केंद्र ने निजी और सार्वजनिक एजेंसियों को शामिल करके सार्वजनिक चार्जिंग बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के लिए 360 डिग्री प्रयास किए हैं, जिसमें BEE (बीईई), EESL (ईईएसएल), PGCIL (पीजीसीआईएल), NTPC (एनटीपीसी) जैसे अन्य संस्थान शामिल हैं। ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए कई निजी संगठन भी आगे आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
EV Charging Stations
- फोटो : iStock
आने वाले दिनों में, केंद्र की योजना चरणबद्ध तरीके से अन्य शहरों में इस कवरेज का विस्तार करने की है। Indian Oil Corporation (इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन) (आईओसी) और Bharat Petroleum (भारत पेट्रोलियम) जैसी तेल विपणन कंपनियों ने शहरों और राष्ट्रीय राजमार्गों पर 22,000 ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाने का एलान किया है। आईओसी ने 10,000 ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए प्रतिबद्ध जाहिर की है। इसके अलावा बीपीसीएल 7,000 ईवी चार्जर लगाएगा। जबकि हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन 5,000 ईवी चार्जर स्थापित करेगा।
विज्ञापन
EV Charging Stations
- फोटो : iStock
IOCL ने पहले ही 439 ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित कर दिए हैं और अगले वर्ष में 2,000 और लगाने करने की योजना है। बीपीसीएल ने अब तक 52 चार्जिंग स्टेशन लगा दिए हैं, जबकि एचपीसीएल ने अब तक 382 चार्जिंग स्टेशन लगाए हैं।
भारी उद्योग विभाग ने हाल ही में 25 राजमार्गों और एक्सप्रेसवे के लिए 1,576 सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशनों को मंजूरी दी है जो इन राजमार्गों के दोनों किनारों पर हर 25 किमी की सीमा के भीतर मौजूद होंगे।
भारी उद्योग विभाग ने हाल ही में 25 राजमार्गों और एक्सप्रेसवे के लिए 1,576 सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशनों को मंजूरी दी है जो इन राजमार्गों के दोनों किनारों पर हर 25 किमी की सीमा के भीतर मौजूद होंगे।