फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ola Electric: ओला इलेक्ट्रिक पुनर्गठन के तहत 500 कर्मचारियों की करेगी छंटनी, रिपोर्ट में दावा

Fri, 22 Nov 2024 11:39 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 22 Nov 2024 11:39 AM IST
सार

इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Ola Electric (ओला इलेक्ट्रिक) अपनी पुनर्गठन योजनाओं के तहत करीब 500 नौकरियों में कटौती करने की योजना बना रही है। एक बिजनेस न्यूज पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।

विज्ञापन
Electric Two-Wheeler Manufacturer Ola Electric to layoff 500 employees Claims Report
Ola Electric Scooter Plant - फोटो : Ola Electric
इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Ola Electric (ओला इलेक्ट्रिक) अपनी पुनर्गठन योजनाओं के तहत करीब 500 नौकरियों में कटौती करने की योजना बना रही है। एक बिजनेस न्यूज पब्लिकेशन मनीकंट्रोल द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों का कहना है कि ईवी निर्माता ने 'लाभप्रदता हासिल करने के अपने प्रयासों में अपने मार्जिन को बेहतर बनाने के लिए' छंटनी का विकल्प चुना है। ओला इलेक्ट्रिक, जो इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाती है और इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, वर्तमान में 4,000 से अधिक कर्मचारियों को रोजगार देती है। नौकरी में कटौती की यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब ओला इलेक्ट्रिक अपनी कथित खराब आफ्टर-सेल्स सर्विस (बिक्री के बाद की सेवाओं) को लेकर जांच का सामना कर रही है।
Electric Two-Wheeler Manufacturer Ola Electric to layoff 500 employees Claims Report
Bhavish Aggarwal, CEO, Ola - फोटो : Ola
रिपोर्ट के अनुसार, ओला इलेक्ट्रिक अपने संस्थापक और सीईओ भाविश अग्रवाल के नेतृत्व में अपने व्यवसाय को और ज्यादा फायदेमंद बनाने के लिए पुनर्गठन अभ्यास करने की योजना बना रही है। ईवी निर्माता ने इस साल अगस्त में अपना आईपीओ लॉन्च किया था। हालांकि, वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में राजस्व में बढ़ोतरी के बावजूद हाल के दिनों में इसके शेयर की कीमतों में गिरावट आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, ओला इलेक्ट्रिक ने अभी तक छंटनी की रिपोर्ट पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
Electric Two-Wheeler Manufacturer Ola Electric to layoff 500 employees Claims Report
Ola Electric Scooter - फोटो : X/@PrathameshDaga
ओला इलेक्ट्रिक का विवादों से नाता
ओला इलेक्ट्रिक में नौकरियों में कटौती की खबर ऐसे समय में आई है जब ईवी निर्माता खराब आफ्टर-सेल्स सर्विस के आरोपों में भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) की जांच का सामना कर रहा है। उपभोक्ता निगरानी संस्था केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) (CCPA) ने उपभोक्ता अधिकारों के कथित उल्लंघन, भ्रामक विज्ञापन और अनुचित व्यापार प्रथाओं को लेकर ओला इलेक्ट्रिक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के बाद बीआईएस से जांच करने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Electric Two-Wheeler Manufacturer Ola Electric to layoff 500 employees Claims Report
Ola Electric Scooter - फोटो : X/@bhash
CCPA ने ओला इलेक्ट्रिक के खिलाफ 10,000 से अधिक उपभोक्ता शिकायतें मिलने के बाद कारण बताओ नोटिस जारी किया था। पिछले महीने, ओला इलेक्ट्रिक ने दावा किया था कि उसने 10,644 ग्राहक शिकायतों में से 99 प्रतिशत से ज्यादा का समाधान कर दिया है। ओला इलेक्ट्रिक के सीईओ और संस्थापक भाविश अग्रवाल ने कहा था, "इसमें से दो-तिहाई वास्तव में सिर्फ मामूली मुद्दे हैं जैसे ढीले पुर्जे या ग्राहक इस्तेमाल किए गए सॉफ्टवेयर से अपरिचित हैं।" हालांकि, CCPA ओला इलेक्ट्रिक के दावों से संतुष्ट नहीं दिखता है।
विज्ञापन
Electric Two-Wheeler Manufacturer Ola Electric to layoff 500 employees Claims Report
Ola Electric Scooter - फोटो : PTI
यह ईवी निर्माता द्वारा किया जाने वाला पहला पुनर्गठन अभ्यास नहीं होगा। 2022 में, ओला ने लगभग 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था। क्योंकि इसने ईवी व्यवसाय पर अधिक ध्यान केंद्रित करने के लिए अपने सेकंड हैंड कार व्यवसाय और दो अन्य कारोबार को बंद कर दिया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed