टाटा मोटर्स ने Tata Tigor EV के बाद Tata Nexon EV लॉन्च कर दी है। नेक्सन में पहली बार Ziptron electric powertrain दिया गया है, जो 129 पीएस की पावर और 245 एनएम का टॉर्क देता है और सिंगल चार्ज में यह 300 किमी चलेगी। नई नेक्सन को 21 हजार रुपये देकर बुक भी किया जा सकता है। खास बात यह है कि नेक्सन को तीन ट्रिम्स XM, XZ+ और XZ+ LUX में लॉन्च किया गया है। जानते हैं इसकी खासियतों के बारे में...
इलेक्ट्रिक एसयूवी Tata Nexon EV के तीनों ट्रिम्स में मिलेंगे ये फीचर्स, 21 हजार रुपये में करें बुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
XM वेरियंट
टाटा नेक्सन के XM वेरियंट में कई शानदार फीचर मिलेंगे। यह नेक्सन ईवी की सबसे शुरुआती वेरियंट होगा। इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, डुअल एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, टेलीमेटिक्स एप, कीलेस एंट्री, पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप, ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ ड्राइव और स्पोर्ट मोड मिलेगा। इसमें 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 16-इंच के डुअल टोन अलॉय व्हील्स, कैमरा बेस्ड रिवर्स पार्किंग असिस्ट, सनरूफ, ऑटोमैटिक हेडलैंप्स और ऑटोमैटिक सन-सेंसिंग वाइपर्स जैसे फीचर्स नहीं मिलेंगे। ये वेरियंट उन लोगों के लिए बढ़िया है जो कम कीमत में इलेक्ट्रिक कार का लुत्फ लेना चाहते हैं। इसकी कीमत 15 लाख रुपये के आसपास होगी।
XZ+ वेरियंट
टाटा नेक्सन ईवी के XZ+ वेरियंट में XMवेरियंट वाले सभी फीचर मिलेंगे। इसकी फीचर्स लिस्ट में 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 16-इंच के डुअल टोन अलॉय व्हील्स, डुअल टोन रूफ, रिवर्स कैमरा के साथ पार्किंग असिस्टेंट और लेदर चढ़ा हुआ स्टीयरिंग व्हील मिलेगा। वहीं इसमें सनरूफ, ऑटोमैटिक हेडलैंप्स, ऑटोमैटिक रेनसेंसिंग वाइपर्स, लेदर सीट्स जैसे फीचर नहीं मिलेंगे। वहीं इसकी कीमत 16 लाख रुपये के आसपास होगी।
XZ+ LUX वेरियंट
वहीं अब बात करते हैं नेक्सन ईवी के टॉप XZ+ LUX वेरियंट की, तो इसमें ऑटोमैटिक हेडलैंप्स, प्रीमियम लेदर सीट्स, सनरूफ और ऑटोमैटिक रेन सेंसिंग वाइपर्स के साथ XM, XZ+ के सभी फीचर मिलेंगे। वहीं अगर आप केवल अच्छी सीटों और ऑटोमैटेड केबिन के लिए यह वेरियंट खरीदना चाहते हैं, तो फैसला आपका है। लेकिन इसका खरीदने वाला वेरियंट XZ+ है। हालांकि LUX वेरियंट की कीमत 17 लाख रुपये के आसपास होगी।
30.2 kWh बैटरी पैक
नेक्सॉन इलेक्ट्रिक में 30.2 kWh बैटरी पैक दिया गया है, जो 129 एचपी की पावर और 254 एनएम का टॉर्क देता है। कंपनी ने इसमें लीथियम-आयन बैटरी पैक दिया है, जिसे खासतौर पर भारतीय सड़कों और वातावरण को ध्यान में रख कर टेस्ट किया गया है। इस बैटरी पैक को IP67 रेटिंग मिली है, जिसपर पानी और धूल का असर नहीं होता। वहीं बैटरी पैक में लिक्विड कूलिंग फीचर मिलेगा, ताकि गर्म तापमान में भी बेहतर परफॉरमेंस मिले।