फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया का पहला DMV: जापान ने शुरू किया डुअल मोड व्हीकल, सड़क और रेल दोनों पर चलेगी, स्पीड 100 किमी प्रति घंटा

Sat, 25 Dec 2021 06:37 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 25 Dec 2021 06:37 PM IST
सार

जापान ने शनिवार को सार्वजनिक इस्तेमाल के लिए दुनिया का पहला डुअल-मोड वाहन या DMV सर्विस शुरू की है। DMV एक मिनीबस की तरह दिखती है और रेगुलर रबर टायरों का इस्तेमाल करके पारंपरिक सड़कों पर चल सकती है।

विज्ञापन
dmv train japan dual-mode vehicle japan Japan launches world's first DMV Dual Mode Vehicle for public use in Japanese city of Kaiyo
DMV Japan - फोटो : Twitter
जापान ने शनिवार को सार्वजनिक इस्तेमाल के लिए दुनिया का पहला डुअल-मोड वाहन या DMV सर्विस शुरू की है। DMV एक मिनीबस की तरह दिखती है और रेगुलर रबर टायरों का इस्तेमाल करके पारंपरिक सड़कों पर चल सकती है। लेकिन जो चीज इसे दूसरी बसों से खास बनाती है वह यह है कि इसमें स्टील के पहिये लगे होते हैं जो इंटरचेंज स्टेशनों पर एक्टिव हो जाते हैं। ताकि वाहन को ट्रेन की तरह रेल पर चलने में मदद मिल सके। 
dmv train japan dual-mode vehicle japan Japan launches world's first DMV Dual Mode Vehicle for public use in Japanese city of Kaiyo
DMV Japan - फोटो : Twitter
क्या है इसमें खास
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया के पहले DMV को जापाने के शहर कायो में बड़े पैमाने पर जनता के लिए शुरू किया गया है। हालांकि सड़कों पर चलते समय यह असाधारण नहीं लग सकती है। लेकिन इंटरचेंज स्टेशनों पर स्टील के पहिये सामने के रबर के टायरों को जमीन से ऊपर उठाते हैं जबकि पीछे के रबर के टायर DMV को रेल ट्रैक पर धकेलते हैं। 
dmv train japan dual-mode vehicle japan Japan launches world's first DMV Dual Mode Vehicle for public use in Japanese city of Kaiyo
DMV Japan - फोटो : Twitter
स्पीड
Asa कोस्ट रेलवे के मुताबिक, कायो में शुरू की गई DMV सड़क पर 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलती है और पटरियों पर 60 किमी प्रति घंटे की अधिकतम स्पीड से दौड़ सकती है। इसमें एक बार में 21 लोगों को ले जाने की क्षमता है। पावर के लिए इसमें एक डीजल इंजन दिया गया है। DMV को कई रंग विकल्पों में पेश किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
dmv train japan dual-mode vehicle japan Japan launches world's first DMV Dual Mode Vehicle for public use in Japanese city of Kaiyo
DMV Japan - फोटो : Twitter
DMV के फायदे
Asa कोस्ट रेलवे जापान के दूर-दराज के हिस्सों में लोगों तक गतिशीलता पहुंच प्रदान करने में मदद करने के लिए डीएमवी की दोहरी क्षमता का समर्थन कर रहा है। सीईओ शिगेकी मिउरा ने मीडिया को बताया, "डीएमवी स्थानीय लोगों (बस के रूप में) तक पहुंच सकता है और उन्हें रेलवे में भी ले जा सकता है।" 
विज्ञापन
dmv train japan dual-mode vehicle japan Japan launches world's first DMV Dual Mode Vehicle for public use in Japanese city of Kaiyo
DMV Japan - फोटो : Twitter
उम्रदराज लोगों का खास ख्याल
मिउरा का मानना है कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए इसका विशेष महत्व है और विशेष रूप से उम्रदराज लोगों की मदद करते हैं। DMV सेवा आंशिक रूप से दक्षिणी जापान में शिकोकू द्वीप के तट के साथ-साथ यात्रियों के लिए एक सुंदर दृश्य प्रदान करेगी। यह पर्यटकों से आय का जरिया भी बन सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed