{"_id":"64ff062c40f1e15c82072f94","slug":"delhi-police-and-up-police-evoke-shah-rukh-khan-s-latest-movie-jawan-to-deliver-road-safety-message-2023-09-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Road Safety: दिल्ली और यूपी पुलिस ने शाहरुख के 'जवान' को चुना, सड़क सुरक्षा का ऐसे दिया संदेश, देखें वीडियो","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Road Safety: दिल्ली और यूपी पुलिस ने शाहरुख के 'जवान' को चुना, सड़क सुरक्षा का ऐसे दिया संदेश, देखें वीडियो
Mon, 11 Sep 2023 05:51 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 11 Sep 2023 05:51 PM IST
विज्ञापन
Image from Film Jawan
- फोटो : Social Media
भारत में सड़क सुरक्षा एक बड़ी चिंता का विषय है क्योंकि यहां सड़क दुर्घटनाओं के कारण बड़ी संख्या में मौतें होती हैं। ड्राइवरों और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई सुरक्षा मापदंडों को लागू करने की जरूरत है। ऐसे में दिल्ली और यूपी पुलिस स्कूटर या मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट पहनने का संदेश घर-घर पहुंचाने की कोशिश कर रही है।
Helmet campaign image posted by UP Police
- फोटो : Social Media
दिल्ली पुलिस ने फिल्म का एक छोटा सा क्लिप पेश किया जिसमें शाहरुख खान को अपनी मोटरसाइकिल पर स्टंट करते हुए दिखाया गया है और अगली क्लिप में उसे घावों और खून से सने चेहरे पर पट्टी बंधी हुई दिखाई दे रही है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, "बच्चा, बड़ा या जवान, हेलमेट बचा सकता है जान!" वीडियो क्लिप ने आखिर में एक स्पष्ट संदेश दिया गया, 'हमेशा हेलमेट पहनें'।
Image from Film Jawan
- फोटो : Social Media
यूपी पुलिस ने हेलमेट और अभिनेता के पट्टीदार चेहरे का एक साधारण कोलाज पोस्ट करके एक संदेश दिया कि इस तरह के परिणाम से बचने के लिए, किसी को भी हेलमेट पहनकर गाड़ी चलानी चाहिए। पोस्ट के कैप्शन में कहा गया है कि हर उम्र के लोगों को, चाहे युवा हों या बूढ़े, दोपहिया वाहन पर बैठने से पहले हेलमेट पहनना कभी नहीं भूलना चाहिए।
BACHCHA, BADA YA JAWAN,
— Delhi Police (@DelhiPolice) September 10, 2023
HELMET BACHA SAKTA HAI JAAN!#RoadSafety pic.twitter.com/SAHZpoyjl5
विज्ञापन
विज्ञापन
जवान-शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है और दोनों राज्यों के पुलिस विभाग ने यात्रियों से जुड़ने के लिए इस ट्रेंड को भुनाया है। महत्वपूर्ण संदेशों को मनोरंजक तरीके से प्रसारित करना एक आम बात है।
विज्ञापन
brahmastra
- फोटो : सोशल मीडिया
पिछले साल, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सीट बेल्ट के महत्व को समझाने के लिए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के डायलॉग का सहारा लिया। इसमें इस बात पर रोशनी डाली गई कि कैसे सीट बेल्ट वास्तव में वह उपाय हो सकता है जिसकी किसी व्यक्ति को गंभीर चोटों, यहां तक कि मौत से बचने के लिए आवश्यकता होती है।
Safe Driving Ke Brahmāstra!#Brahmastra@aliaa08 pic.twitter.com/CD0xZBVCoQ
— Delhi Police (@DelhiPolice) September 9, 2022