फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Citroen C3: फ्रेंच कार निर्माता की C3 एसयूवी हुई महंगी, जानें नई और पुरानी प्राइस लिस्ट

Tue, 04 Oct 2022 06:19 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 04 Oct 2022 06:19 PM IST
विज्ञापन
Citroen India increases prices of C3 SUV Citroen C3 price hike citroen car c3 price in india news in hindi
Citroen C3 SUV - फोटो : Citroen
फ्रेंच कार निर्माता Citroen (सिट्रोएन) ने हाल ही में लॉन्च हुई Citroen C3 एसयूवी की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। इस साल जुलाई में लॉन्चिंग के बाद से C3 की कीमतों में पहली बार 17,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। नई प्राइस लिस्ट के मुताबिक, नई Citroen C3 की एक्स-शोरूम कीमत अब 5.88 लाख रुपये से शुरू होती है, जो पहले 5.71 लाख रुपये एक्स-शोरूम थी। 
Citroen India increases prices of C3 SUV Citroen C3 price hike citroen car c3 price in india news in hindi
Citroen C3 SUV - फोटो : Citroen
कीमत में बढ़ोतरी के बाद Citroen C3 की कीमत 5.88 लाख रुपये से 8.15 लाख रुपये एक्स-शोरूम के बीच हो गई है। बेस लाइव और फील वैरिएंट की कीमतों में 17,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। जबकि टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ टॉप-स्पेक लाइव ट्रिम में 9,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। 
 
C3 वैरिएंट नई कीमत (रुपये) पुरानी कीमत (रुपये) अंतर
1.2 Petrol Live 5.88 लाख 5.71 लाख 17,000
1.2 Petrol Feel 6.80 लाख 6.63 लाख 17,000
1.2 Turbo Petrol Feel 8.15 लाख 8.06 लाख 9,000
Citroen India increases prices of C3 SUV Citroen C3 price hike citroen car c3 price in india news in hindi
Citroen C3 SUV - फोटो : Citroen
Citroen ने कीमतों में बढ़ोतरी के लिए कोई वजह नहीं बताई है। हालांकि, यह उत्पादन में बढ़ती इनपुट लागत के कारण हो सकता है जिसे ग्राहकों पर डाल दिया गया है। सेमीकंडक्टर चिप्स की कमी और कच्चे माल की बढ़ती लागत के कारण सप्लाई चेन की बाधाओं के कारण कई निर्माताओं ने हाल के दिनों में अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Citroen India increases prices of C3 SUV Citroen C3 price hike citroen car c3 price in india news in hindi
Citroen C3 SUV - फोटो : Citroen
प्रतिद्वंद्वियों से है सस्ती
भारतीय बाजार में Citroen C3 का मुकाबला Maruti Suzuki Ignis, Tata Punch, Nissan Magnite और Renault Kiger जैसी कारों से है। Citroen C3 एसयूवी Tata Punch से 4,000 रुपये सस्ती है, जबकि Renault Kiger से इसकी कीमत 11,000 रुपये कम है। वहीं, Nissan Magnite एसयूवी से C3 9,000 रुपये सस्ती है। 
विज्ञापन
Citroen India increases prices of C3 SUV Citroen C3 price hike citroen car c3 price in india news in hindi
Citroen C3 SUV - फोटो : Citroen
Citroen C3 बिक्री के लिए लिहाज से अभी बाजार में उतनी मजबूती से अपने पैर नहीं जमा पाई है। हालांकि, Citroen ने इस साल जुलाई में 550 यूनिट्स और अगस्त में 825 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि इसके नजदीकी प्रतिद्वंदी जैसे Maruti Suzuki Ignis, Tata Punch, Nissan Magnite और Renault Kiger हर महीने औसतन 2,000 से लेकर 5,000 यूनिट्स के बीच कारें बेचती हैं। हालांकि यह देखा जाना बाकी है कि कीमतों में बढ़ोतरी पर खरीदारों की क्या प्रतिक्रिया होगी लेकिन Citroen को भरोसा है कि कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद, C3 अच्छी संख्या में बिकेगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed