फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2022 Citroen C3: बुधवार को लॉन्च होगी ये नई एसयूवी, नेक्सन, वेन्यू, ब्रेजा को देगी टक्कर, जानें अनुमानित कीमत

Tue, 19 Jul 2022 03:22 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 19 Jul 2022 03:22 PM IST
सार

Citroen India बुधवार 20 जुलाई 2022 को देश में अपनी ऑल-न्यू C3 लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। दरअसल, नई Citroen C3 एक सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी है। हालांकि, कंपनी आधिकारिक तौर पर नई C3 की मार्केटिंग "ट्विस्ट के साथ हैचबैक" के रूप में कर रही है। 

विज्ञापन
citroen c3 launch date india citroen c3 interior 2022 citroen c3 dimensions india citroen c3 india specifications features details
Citroen C3 SUV - फोटो : Citroen
Citroen India बुधवार 20 जुलाई 2022 को देश में अपनी ऑल-न्यू C3 लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। दरअसल, नई Citroen C3 एक सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी है। हालांकि, कंपनी आधिकारिक तौर पर नई C3 की मार्केटिंग "ट्विस्ट के साथ हैचबैक" के रूप में कर रही है। कंपनी ने इसके लिए प्री-बुकिंग पहले ही शुरू कर दी है। यहां हम आपको निसान मैग्नाइट, टाटा पंच जैसी कारों को टक्कर देने वाली इस कार की अपेक्षित कीमत, स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स और अन्य डिटेल्स के बारे में बता रहे हैं।


स्थानीय प्लेटफॉर्म
नई Citroen C3 बड़े रूप से स्थानीय तौर पर तैयार किए गए CMP (कॉमन मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म) पर आधारित है। इसका इस्तेमाल एक नई मिड-साइज एसयूवी और एक सेडान के लिए भी किया जाएगा। 
citroen c3 launch date india citroen c3 interior 2022 citroen c3 dimensions india citroen c3 india specifications features details
Citroen C3 - फोटो : For Reference Only
इंजन और पावर
नई C3 को दो पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा - एक 1.2-लीटर नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल और एक 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल। पहले वाला वैरिएंट 82 PS का पावर जेनरेट करता है। जबकि बाद वाला 110 PS का पावर और 190 Nm का टार्क जेनरेट करता है।

ट्रांसमिशन
नई Citroen C3 को शुरुआत में दो गियरबॉक्स विकल्पों के साथ पेश किया जाएगा - एक 5-स्पीड मैनुअल के साथ नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल और एक 6-स्पीड मैनुअल एक टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ। इस कार में बाद के चरण में एक ऑटोमैटिक गियरबॉक्स, शायद एक 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ट्रांसमिशन मिल सकता है। नई C3 हैचबैक Nissan Magnite, Renault Kiger और Tata Punch से ज्यादा पावरफुल होगी। 
citroen c3 launch date india citroen c3 interior 2022 citroen c3 dimensions india citroen c3 india specifications features details
Citroen C3 SUV - फोटो : Citroen
कितना देगी माइलेज
माइलेज की बात करें तो, Citroen C3 के 1.2-लीटर नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन में 19.8 किमी प्रति लीटर माइलेज का दावा किया गया है। जबकि इसकी टर्बो पेट्रोल इंजन में 19.4 किमी प्रति लीटर की माइलेज मिलेगी। Renault Kiger के 20.5 किमी प्रति लीटर माइलेज और Nissan Magnite के 20 किमी प्रति लीटर माइलेज के बाद Citroen C3 भारत में तीसरी सबसे अधिक माइलेज देने वाली सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
citroen c3 launch date india citroen c3 interior 2022 citroen c3 dimensions india citroen c3 india specifications features details
Citroen C3 SUV - फोटो : Team-bhp
कैसा होगा लुक और डिजाइन
डिजाइन के मामले में, यह काफी अगल दिखती है। इसमें क्रोम ट्रीटमेंट के साथ सिट्रोएन की सिग्नेचर ग्रिल है जिसके फ्रंट में स्प्लिट हेडलैम्प्स हैं। यह डबल डीआरएल, डुअल-टोन पेंट स्कीम, स्प्लिट एलईडी हेडलैंप क्लस्टर के साथ आती है। साइड प्रोफाइल में मल्टी-स्पोक अलॉय और बड़े व्हील आर्च हैं, और यह आगे और पीछे स्किड प्लेट्स के साथ बॉडी-क्लैडिंग को स्पोर्ट करता है। कंपनी नई C3 को 4 मोनोटोन और 2 डुअल-टोन कलर ऑप्शन में पेश करेगी। 
विज्ञापन
citroen c3 launch date india citroen c3 interior 2022 citroen c3 dimensions india citroen c3 india specifications features details
Citroen C3 SUV - फोटो : Citroen
फीचर्स
यह हैचबैक कार ढेर सारे फीचर्स के साथ आएगी। इसमें वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ 10-इंच के बड़े टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। यह आगे और पीछे की सीट में बैठने वाले यात्रियों के लिए USB फास्ट चार्जर के साथ आएगी। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें मैनुअल एयर कंडीशनिंग, बिना किसी स्विच के प्लेन स्टीयरिंग व्हील, एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलेगा। इसके अलावा, Citroen 3 एक्सेसरी पैकेज, 56 कस्टमाइज करने योग्य विकल्प और नई हैचबैक के साथ 70 से ज्यादा एक्सेसरीज भी पेश करेगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed