पिट गर्ल, ग्रिल गर्ल या फिर मोटरस्पोर्ट गर्ल बोलें, ये सब एक ही टर्म पर आकर खत्म होते हैं और वह है मोटरस्पोर्ट। विदेशों में लोकप्रिय मोटरस्पोर्ट की झलक लोगों को अब भारत में इसलिए देखने को मिल रही है क्योंकि यहां पर भी अब बीआईसी के रूप में एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर का ट्रैक है।
अब भारत में ढेर सारे मोटरस्पोर्ट इवेंट आयोजित किए जाते हैं। कार रेसिंग, बाइक रेसिंग या फिर यूं कहें ट्रक रेसिंग हर जगह पिट गर्ल की मौजूदगी सबको लुभाती है।
यह चलन अभी शुरू नहीं हुआ है यह तबसे है जब से मोटरस्पोर्ट अस्तित्व में आया है। हालांकि इसके पीछे के तथ्य में सिर्फ ग्लैमर के अलावा और कोई तर्क समझ नहीं आता और न ही कोई इसे परिभाषित करने की कोशिश करता है।
आइए आपको रूबरू करवाते हैं कुछ ऐसी ही तस्वीरों से जो मोटरस्पोर्ट के लिहाज से बेहद खास हैं। साथ ही दुनिया के उन एफ1 सर्किट से भी रूबरू करवाते हैं जहां पर फॉर्मूला वन या फिर मोटोजीपी रेसेस आयोजित होती हैं।
इन पिट गर्ल की डिमांड खूब रहती है और इसके लिए पूरी चयन प्रक्रिया होती है तथा इनको भारी-भरकम राशि इस काम के लिए मिलती है। भारत में आयोजित होने वाले एफ 1 रेसेस या फिर अन्य रेसेस के लिए विदेशी पिट गर्ल को एक-एक दिन का 60-70 हजार रुपये तक दिया जाता है।