{"_id":"68189940b5ca3d88170adb5e","slug":"bull-hits-car-can-you-get-vehicle-insurance-claim-or-not-know-about-comprehensive-policy-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vehicle Insurance: अगर सांड से भिड़कर डैमेज हो जाए गाड़ी, तो क्या इंश्योरेंस कंपनी देगी क्लेम?","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Vehicle Insurance: अगर सांड से भिड़कर डैमेज हो जाए गाड़ी, तो क्या इंश्योरेंस कंपनी देगी क्लेम?
Mon, 05 May 2025 04:30 PM IST
नीतीश कुमार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Mon, 05 May 2025 04:30 PM IST
सार
Vehicle Insurance Claim: सड़क पर लड़ते हुए जानवर वाहनों को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। अगर आपकी गाड़ी इन जानवरों के कारण डैमेज हो जाए तो क्या इंश्योरेंस कंपनी क्लेम देगी?
विज्ञापन
कई तरह के नियम तय करते हैं इंश्योरेंस क्लेम
- फोटो : AI
विस्तार
भारत की सड़कों पर खुले में घूमते मवेशी अक्सर हादसों का कारण बनते रहते हैं। कई बार ये मवेशी हाईवे पर अचानक से आ जाते हैं जिसके चलते इनकी टक्कर तेज रफ्तार गाड़ियों से हो जाती है। खुले में घूमते गाय, बैल, सांड या अन्य जानवर न सिर्फ ट्रैफिक को बाधित करते हैं, बल्कि गाड़ियों को भी काफी नुकसान पहुंचाते हैं। कई बार ये जानवर सड़क पर लड़ते हुए खड़ी गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा देते हैं। इन जानवरों को सड़कों से हटाने के लिए नियम भी बनाए गए हैं, लेकिन इन्हें सख्ती से लागू नहीं किया जाता। लेकिन इन सब में बड़ा सवाल ये उठता है कि यदि आपकी गाड़ी सांड के टक्कर से डैमेज हो जाए तो क्या इसकी भरपाई इंश्योरेंस कंपनी करेगी? चलिए जानने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन
होना चाहिए ये कवरेज
- फोटो : AI
क्या इंश्योरेंस कंपनी देगी क्लेम?
सीधे तौर पर कहें तो इसका जवाब हां है। अगर आपकी गाड़ी सांड या किसी अन्य जानवर के टक्कर से डैमेज हो जाए तो इंश्योरेंस कंपनी इसे ठीक करने के लिए भरपाई करती है, बशर्ते आपने वाहन का कॉम्प्रिहेंसिव इंश्योरेंस पॉलिसी कराया हो। यानी अगर आपके पास गाड़ी का कॉम्प्रिहेंसिव इंश्योरेंस पॉलिसी है तो ही इस तरह के डैमेज में क्लेम किया जा सकता है। यह फायदा थर्ड पार्टी इंश्योरेंस में नहीं मिलता।
होना चाहिए ये कवरेज
आपको इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदते समय ही देखना पड़ेगा कि आपकी पॉलिसी में जानवरों से होने वाले नुकसान के लिए क्लेम की सुविधा है या नहीं। कॉम्प्रिहेंसिव इंश्योरेंस में बाढ़, भूकंप, भूस्खलन जैसे प्राकृतिक आपदा के वजह से होने वाले नुकसान के लिए भी डैमेज क्लेम मिलता है।
आपको बता दें कि थर्ड पार्टी इंश्योरेंस में ऐसी सुविधा नहीं मिलती है। थर्ड पार्टी पॉलिसी केवल दूसरे व्यक्ति या संपत्ति को हुए नुकसान को कवर करती है, आपकी खुद की कार को नहीं। यानी अगर आपकी गाड़ी को किसी जानवर से टक्कर लगती है और नुकसान होता है, तो थर्ड पार्टी व्हीकल इंश्योरेंस में एक भी पैसा नहीं मिलेगा।

ले सकते हैं एड-ऑन कवर
- फोटो : Amar Ujala
ये चीजें भी होती हैं कवर
कॉम्प्रिहेंसिव पॉलिसी सिर्फ बड़े जानवरों से हुए हादसों को ही नहीं, बल्कि छोटे जानवरों जैसे चूहे, बिल्ली या कुत्तों द्वारा किए गए नुकसान को भी कवर करती है। इतना ही नहीं, प्राकृतिक आपदाएं, आगजनी, चोरी और अन्य कई तरह के नुकसान भी इसी पॉलिसी में आते हैं।
लें एड-ऑन कवर
अगर आपकी वाहन इंश्योरेंस पॉलिसी में इन सब चीजों के लिए कवरेज नहीं है, तो आप अपनी मौजूदा पॉलिसी में एड-ऑन ले सकते हैं। इससे वाहन इंश्योरेंस लेने का खर्च बढ़ जाएगा, लेकिन नुकसान होने पर आपको कंपनी भरपाई भी करेगी।
इंश्योरेंस खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
वाहन बीमा लेते समय सिर्फ प्रीमियम देखकर फैसला ना लें। यह देखें कि पॉलिसी किन-किन चीजों को कवर कर रही है। साथ ही यह भी देखें कि बीमा कंपनी का क्लेम सेटलमेंट रेशियो कितना है, यानी कंपनी कितने क्लेम को सही से सुलझाती है। बेहतर होगा कि आप अलग-अलग कंपनियों की पॉलिसी को ऑनलाइन कंपेयर करें और जहां कम प्रीमियम में ज्यादा कवरेज मिले, उसे चुनें।