{"_id":"6890da19386c279448083037","slug":"is-adani-partnering-with-byd-to-make-batteries-in-india-here-s-the-official-statement-2025-08-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Adani: क्या भारत में बैटरियां बनाएगा अदाणी ग्रुप? BYD के साथ साझेदारी की खबर पर आया आधिकारिक जवाब","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Adani: क्या भारत में बैटरियां बनाएगा अदाणी ग्रुप? BYD के साथ साझेदारी की खबर पर आया आधिकारिक जवाब
Mon, 04 Aug 2025 09:34 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 04 Aug 2025 09:34 PM IST
सार
हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि अदाणी ग्रुप चीन की जानी-मानी इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी बीवाईडी और बीजिंग वीलियोन न्यू एनर्जी के साथ मिलकर भारत में ईवी बैटरी निर्माण की योजना बना रहा है।
विज्ञापन
गौतम अदाणी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि अदाणी ग्रुप चीन की जानी-मानी इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी BYD (बीवाईडी) और Beijing Welion New Energy (बीजिंग वीलियोन न्यू एनर्जी) के साथ मिलकर भारत में ईवी बैटरी निर्माण की योजना बना रहा है। इन खबरों में यह भी कहा गया कि अदाणी ग्रुप भारत में तेजी से बढ़ते क्लीन एनर्जी सेक्टर में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए इन कंपनियों के साथ साझेदारी की संभावनाएं तलाश रहा है। लेकिन अब अदाणी ग्रुप ने इन दावों को पूरी तरह गलत और भ्रामक बताया है।
यह भी पढ़ें - Hero Mavrick 440: हीरो ने बंद की अपनी सबसे प्रीमियम बाइक Mavrick 440, लॉन्च के 18 महीने बाद ही अलविदा

NSE को दी गई जानकारी में साफ इनकार
अदाणी इंडस्ट्रीज ने 4 अगस्त 2025 को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) को दी गई एक फाइलिंग में कहा है, "हम ब्लूमबर्ग की उस रिपोर्ट को पूरी तरह नकारते हैं, जिसमें अदाणी ग्रुप और चीनी कंपनियों बीवाईडी और बीजिंग वीलियोन न्यू एनर्जी के बीच साझेदारी की बात कही गई है। यह रिपोर्ट निराधार, गलत और भ्रामक है। अदाणी ग्रुप बीवाईडी के साथ भारत में बैटरी निर्माण को लेकर किसी भी तरह की साझेदारी की योजना नहीं बना रहा है। इसी तरह, बीजिंग वीलियोन न्यू एनर्जी के साथ भी किसी किस्म की बातचीत नहीं चल रही है।"
यह भी पढ़ें - VinFast: विनफास्ट ने तमिलनाडु में शुरू किया अपना पहला ईवी प्लांट, सालाना 1.5 लाख गाड़ियां बनाने का लक्ष्य

CATL की विजिट से अटकलें तेज
हालांकि, इन सबके बीच एक और बात चर्चा में है। अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी हाल ही में चीन की कंटेमपोरेरी एम्परेक्स टेक्नोलॉजी कंपनी लिमिटेड (CATL) के मुख्यालय गए थे। CATL दुनिया की सबसे बड़ी लिथियम-आयन बैटरी निर्माता कंपनी है। उनकी इस विजिट को लेकर यह कयास लगाए जा रहे हैं कि अदाणी ग्रुप भारत में क्लीन एनर्जी के क्षेत्र में कोई बड़ा निवेश करने की तैयारी में है।
यह भी पढ़ें - SUV: एसयूवी का क्रेज बन रहा है जानलेवा, इस वजह से बढ़ रही पैदल यात्रियों और साइकिल चालकों की मौतें

अब CATL से हो सकता है गठजोड़
बीवाई के साथ साझेदारी की खबरों का खंडन करने के बाद अब यह संभावना जताई जा रही है कि अदाणी ग्रुप जल्द ही CATL के साथ किसी साझेदारी की घोषणा कर सकता है। जिसके तहत भारत में एक गिगाफैक्ट्री (बड़े स्तर की बैटरी निर्माण यूनिट) की स्थापना हो सकती है।
यह भी पढ़ें - Satellite Toll Tax: सैटेलाइट-आधारित टोलिंग सिस्टम पर समिति ने की सिफारिश, सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर और विचार करें