{"_id":"6a8ac5282efef9bd50080c26","slug":"why-putting-newspaper-under-car-mats-help-reduce-moisture-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Car Hack: बारिश में कार के मैट के नीचे क्यों बिछाते हैं पुराना अखबार? जानिए गाड़ी को जंग से बचाने का तरीका","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Hack: बारिश में कार के मैट के नीचे क्यों बिछाते हैं पुराना अखबार? जानिए गाड़ी को जंग से बचाने का तरीका
Sun, 23 Aug 2026 03:32 PM IST
जागृति शुक्ला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति शुक्ला
Updated Sun, 23 Aug 2026 03:32 PM IST
सार
Car Care Tips: आपने अक्सर गौर किया होगा कि बारिश के मौसम में लोग अपनी कार के रबर या फैब्रिक मैट के नीचे पुराना अखबार रखते हैं। क्या आप इसके पीछे की वजह जानते हैं? आइए समझते हैं कि लोग ऐसा क्यों करते हैं और इससे कार को क्या-क्या फायदे होते हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Monsoon Car Care: बारिश में कार चलाते समय जूतों और कपड़ों के साथ पानी केबिन के अंदर तक आ सकता है। फिर यह पानी अक्सर रबर या फैब्रिक मैट के किनारों से बहकर कार के ओरिजिनल कारपेट और मेटल फ्लोर तक पहुंच जाता है। और मैट के नीचे फंसी नमी हवा न मिलने की वजह से आसानी से नहीं सूख भी नहीं पाती है, जिससे कार में सीलन की बदबू, फफूंद और फर्श में जंग लगने का खतरा बढ़ जाता है। इस समस्या से बचने के लिए अखबार बिछाने का यह देसी हैक कभी-कभी असरदार साबित होता है।
बारिश का पानी कार के फ्लोर तक कैसे पहुंचता है?
अखबार नमी सोखने में कैसे करता है मदद?
मैट के नीचे जमा पानी से मिलेगी राहत
सीलन और बदबू की परेशानी भी हो सकती है कम
कितने अखबार रखने चाहिए?
सिर्फ अखबार पर निर्भर न रहें
विज्ञापन
बारिश का पानी कार के फ्लोर तक कैसे पहुंचता है?
- अक्सर मानसून में कार में बैठते समय जूतों और कपड़ों के साथ पानी भी अंदर आ जाता है। यह पानी कई बार रबर या फैब्रिक मैट के किनारों से नीचे भी पहुंच जाता है। मैट के नीचे फंसी नमी आसानी से बाहर नहीं निकलती।
- अगर पानी लंबे समय तक जमा रहे, तो कार के मेटल फ्लोर में जंग लगने का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में मैट के नीचे सूखा अखबार रखना एक आसान उपाय हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अखबार नमी सोखने में कैसे करता है मदद?
- क्या अखबार नमी सोख लेता है...? देखिए अखबार में लकड़ी के पल्प से बने सेलुलोज फाइबर होते हैं। ये फाइबर नमी को अपने अंदर खींच सकते हैं। यही कारण है कि मैट के नीचे रखा सूखा अखबार पानी और नमी का कुछ हिस्सा सोखने में मदद करता है।
- बारिश में जूतों से आया पानी जब मैट के नीचे पहुंचता है, तो अखबार उसका कुछ हिस्सा सोख सकता है। इससे मैट और फ्लोर के बीच लंबे समय तक नमी जमा रहने की संभावना कम हो सकती है।
मैट के नीचे जमा पानी से मिलेगी राहत
- इससे कार के फ्लोर मैट के नीचे की जगह काफी बंद होती है। यहां हवा आसानी से नहीं पहुंचती, इसलिए नमी जल्दी सूख नहीं पाती। लगातार गीलापन रहने पर बदबू और फफूंद जैसी समस्या हो सकती है।
- इसके अलावा, लंबे समय तक नमी रहने से मेटल फ्लोर में जंग लगने का खतरा भी बढ़ सकता है। अखबार यहां एक अतिरिक्त परत की तरह काम करता है और नमी को सोखकर मैट और फ्लोर के बीच जमा पानी को कम करने में मदद कर सकता है।
सीलन और बदबू की परेशानी भी हो सकती है कम
- बारिश के दिनों में कार के अंदर गीली मिट्टी या सीलन जैसी बदबू आने लगती है। इसकी एक वजह मैट के नीचे फंसी नमी भी हो सकती है।
- अगर पानी लंबे समय तक वहीं पड़ा रहे, तो बदबू और फफूंद की समस्या बढ़ सकती है। मैट के नीचे अखबार रखने से अतिरिक्त नमी सोखने में मदद मिलती है, जिससे कार का फ्लोर ज्यादा सूखा रह सकता है और सीलन की बदबू कुछ हद तक कम हो सकती है।
कितने अखबार रखने चाहिए?
- इस तरीके को आजमाने के लिए कार के हर मैट के नीचे करीब 3 से 4 सूखे अखबार की शीट रखी जा सकती हैं। इन्हें मैट के आकार के हिसाब से सीधा और सपाट रखना बेहतर है।
- ड्राइवर साइड पर खास सावधानी बरतें। अखबार का कोई भी हिस्सा पैडल के पास नहीं आना चाहिए। अगर पेपर पूरी तरह गीला हो जाए, तो उसे तुरंत निकालकर बदल देना चाहिए। ज्यादा बारिश होने पर पेपर को समय-समय पर चेक करते रहना बेहतर है।
सिर्फ अखबार पर निर्भर न रहें
- यहां पर ध्यान देने वाली बात है कि मैट के नीचे अखबार रखना कम खर्च वाला आसान तरीका हो सकता है, लेकिन इसे कार की पूरी देखभाल का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अगर कार के फ्लोर में लगातार पानी जमा हो रहा है, तो इसके कारण की जांच करवाना जरूरी है।
- मैट और कारपेट को नियमित रूप से सुखाने और साफ करने से नमी और बदबू की समस्या को कम करने में मदद मिल सकती है। सबसे जरूरी बात यह है कि ड्राइवर साइड का अखबार पैडल या किसी दूसरे कंट्रोल में बिल्कुल न फंसे।