फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Auto Expo 2025: दुनिया का सबसे बड़ा ऑटो शो बना, सरकार इसे वार्षिक आयोजन बनाने पर उद्योग जगत की लेगी राय

Thu, 23 Jan 2025 01:46 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 23 Jan 2025 01:46 PM IST
सार

Bharat Mobility Global Expo 2025 (भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025) बुधवार को समाप्त हो गया। कार्यक्रम की कामयाबी को देखते हुए सरकार इसे वार्षिक आयोजन बनाने के लिए उद्योग जगत की राय जानने की योजना बना रही है।

विज्ञापन
Bharat Mobility Global Expo 2025 Govt plans to seek industry view on making it annual affair
Auto Expo 2025 - फोटो : प्रशांत पांडेय
Bharat Mobility Global Expo 2025 (भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025) बुधवार को समाप्त हो गया। इस एक्सपो में ऑटोमोटिव, कंपोनेंट्स और टेक्नोलॉजी क्षेत्र में लगभग 200 उत्पादों को अन्वील (अनावरण) किया गया। वहीं, इस दौरान 90 वाहनों की लॉन्चिंग भी हुई।
Bharat Mobility Global Expo 2025 Govt plans to seek industry view on making it annual affair
Auto Expo 2025 - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट और यशोभूमि में द कंपोनेंट्स शो में भी काफी संख्या में लोग पहुंचे। यह दोनों आयोजन ऑटो एक्सपो के ही अभिन्न अंग रहे। कार्यक्रम की कामयाबी को देखते हुए सरकार इसे वार्षिक आयोजन बनाने के लिए उद्योग जगत की राय जानने की योजना बना रही है।
Bharat Mobility Global Expo 2025 Govt plans to seek industry view on making it annual affair
Porsche Macan Turbo Electric Car - फोटो : Amar Sharma
आयोजकों के अनुसार, इस आयोजन के दूसरे संस्करण में 1,500 से ज्यादा प्रदर्शकों ने भाग लिया और करीब 9 लाख लोगों ने इसमें शिरकत की। दर्शकों की यह संख्या अमेरिका में आयोजित होने वाले डेट्रॉयट ऑटो शो से ज्यादा रही। जिससे यह दुनिया का सबसे बड़ा ऑटो एक्सपो बन गया। 

वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त सचिव राजेश अग्रवाल ने नई दिल्ली में संवाददाताओं से कहा, "पांच दिनों की अवधि में 200 से ज्यादा उत्पादों का अनावरण किया गया, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
Bharat Mobility Global Expo 2025 Govt plans to seek industry view on making it annual affair
PM Modi - फोटो : PTI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 जनवरी को भारत मंडपम में केंद्रीय मंत्रियों नितिन गडकरी, एच डी कुमारस्वामी, जीतन राम मांझी, मनोहर लाल, पीयूष गोयल और हरदीप सिंह पुरी और ऑटोमोबाइल क्षेत्र के लीडर्स की मौजूदगी में एक्सपो का उद्घाटन किया। 
विज्ञापन
Bharat Mobility Global Expo 2025 Govt plans to seek industry view on making it annual affair
Auto Expo 2025 - फोटो : प्रशान्त पाण्डेय
भारत मंडपम में ऑटो एक्सपो के दौरान इलेक्ट्रिक वाहनों ने खूब सुर्खियां बटोरीं। जिसमें यात्री वाहन बाजार की अग्रणी कंपनियों मारुति सुजुकी और ह्यूंदै मोटर इंडिया ने नए ऊर्जा वाहन खंड में बड़ी भूमिका निभाने की अपने इरादों का एलान किया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed