फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Auto Expo 2025: पोर्शे मैकन इलेक्ट्रिक भारत में लॉन्च, 762 किमी है रेंज, जानें कीमत और फीचर्स

Wed, 22 Jan 2025 07:20 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 22 Jan 2025 07:20 PM IST
सार

Porsche Macan EV (पोर्शे मैकन ईवी) को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में लॉन्च किया गया है। जर्मन लग्जरी कार निर्माता ने इसकी शुरुआती कीमत करीब सवा करोड़ (एक्स-शोरूम) तय की है। 

विज्ञापन
Porsche Macan EV launched at Auto Expo 2025 Bharat Mobility Global Expo
Porsche Macan Turbo Electric Car - फोटो : Amar Sharma
Porsche Macan EV (पोर्शे मैकन ईवी) को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में लॉन्च किया गया है। जर्मन लग्जरी कार निर्माता ने इसकी शुरुआती कीमत करीब सवा करोड़ (एक्स-शोरूम) तय की है। आउटगोइंग मॉडल की कीमत इसके ज्यादा थी और इसे केवल दो ट्रिम लेवल के साथ मैकन टर्बो इलेक्ट्रिक वेरिएंट में पेश किया गया था। 2025 मॉडल वर्ष के साथ, मैकन ईवी अब भारत में तीन ट्रिम लेवल में उपलब्ध है। जिसमें टॉप-स्पेक टर्बो इलेक्ट्रिक मॉडल की कीमत करीब पौने दो करोड़ रुपये से कम है।
Porsche Macan EV launched at Auto Expo 2025 Bharat Mobility Global Expo
Porsche Macan Turbo Electric Car - फोटो : Amar Sharma
Porsche Macan Turbo Electric: लुक और डिजाइन
मैकन ईवी में टेकन से लिए गए डिजाइन संकेत हैं और इसमें DRLs के लिए चार LED एलिमेंट्स हैं। मुख्य हेडलैम्प यूनिट्स अब बम्पर में फिट की गई हैं। पीछे के हिस्से में कूपे जैसा डिजाइन है। जिसमें कनेक्टेड LED टेललाइट्स का एक नया सेट है, जो इसे पहले की तुलना में एक फ्लैट डिजाइन देता है।
Porsche Macan EV launched at Auto Expo 2025 Bharat Mobility Global Expo
Porsche Macan Turbo Electric Car - फोटो : Amar Sharma
Porsche Macan Turbo Electric: बैटरी और ड्राइविंग रेंज
पोर्शे मैकन टर्बो इलेक्ट्रिक में 100 kWh का बैटरी पैक है और इस SUV को प्रीमियम प्लेटफॉर्म इलेक्ट्रिक (PPE) डिजाइन पर बनाया गया है। 270 kW तक के रैपिड चार्जिंग सपोर्ट के साथ, कंपनी का दावा है कि इस इलेक्ट्रिक SUV को सिर्फ 21 मिनट में 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। इस ई-एसयूवी की कुल WLTP रेंज 518 किमी से 590 किमी है, जबकि शहरी WLTP रेंज 670 किमी से 762 किमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Porsche Macan EV launched at Auto Expo 2025 Bharat Mobility Global Expo
Porsche Macan Turbo Electric Car - फोटो : Amar Sharma
Porsche Macan Turbo Electric: इंजन पावर और स्पीड
पॉर्शे मैकन टर्बो इलेक्ट्रिक स्टैंडर्ड मोड में 576 बीएचपी का पावर जेनरेट करता है। जब लॉन्च कंट्रोल को ओवरबूस्ट के साथ चालू किया जाता है तो इसे 630 बीएचपी और 1,130 एनएम टॉर्क तक बढ़ाया जा सकता है। भारत में, मैकन ईवी को स्टैंडर्ड आरडब्ल्यूडी (बेस मॉडल) और 4एस दोनों वेरिएंट में पेश किया जाता है। 

टर्बो 4एस स्टैंडर्ड मोड में 442 बीएचपी जेनरेट होता है। कंपनी का दावा है कि यह 3.9 सेकंड में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेता है। 4एस में पॉर्शे एक्टिव सस्पेंशन मैनेजमेंट (पीएएसएम) इलेक्ट्रॉनिक डंपिंग कंट्रोल स्टैंडर्ड के रूप में दिया गया है। ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी में पॉर्शे टॉर्क वेक्टरिंग प्लस और रियर-एक्सल स्टीयरिंग की सुविधा है जो चेसिस ऑप्टिमाइजेशन और परफॉरमेंस को बेहतर बनाती है।
विज्ञापन
Porsche Macan EV launched at Auto Expo 2025 Bharat Mobility Global Expo
Porsche Macan Turbo Electric Car - फोटो : Amar Sharma
Porsche Macan Turbo Electric: फीचर्स
इंटीरियर में पहले से ज्यादा प्रीमियम लुक और फील है। क्योंकि अब यह पोर्शे कैयेन के डिजाइन को साझा करता है। केबिन में टॉप-स्पेक वैरिएंट पर ट्रिपल-स्क्रीन डिस्प्ले है। जबकि 12.6-इंच कर्व्ड डिजिटल क्लस्टर और 10.9-इंच इंफोटेनमेंट डिस्प्ले स्टैंडर्ड तौर पर दिया गया है। फ्रंट-रो पैसेंजर को ऑप्शनल 10.9-इंच टचस्क्रीन भी दी जा सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed