फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BS6 इंजन के साथ 2020 Honda X-Blade लॉन्च, जानें कीमत और नए खास फीचर्स के बारे में

Tue, 07 Jul 2020 04:44 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 07 Jul 2020 04:44 PM IST
विज्ञापन
tvs apache rtr160 and hero xtreme 160r rival BS6 Honda X-Blade launched at Rs 1.05 lakhs
2020 Honda Xblade - फोटो : honda2wheelersindia

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने देश में बीएस6 Honda X-Blade लॉन्च की है। कंपनी ने नई बाइक को दो वैरिएंट्स फ्रंट सिंगल डिस्क और डुअल डिस्क में उतारा है। कंपनी ने नई बाइक को युवाओं को ध्यान में रख कर लॉन्च किया है।

tvs apache rtr160 and hero xtreme 160r rival BS6 Honda X-Blade launched at Rs 1.05 lakhs
2020 Honda X-blade - फोटो : honda2wheelersindia

एक्स-शोरूम कीमत 1.05 लाख रुपये

Honda X-Blade की एक्स-शोरूम कीमत 1.05 लाख रुपये रखी है। नई बाइक में रोबो फेस्ड LED हेडलैंप के अलावा नए एलईडी टेललैंप्स दिए हैं। कंपनी ने बाइक में मस्कुलर लुक वाला फ्यूल टैंक दिया है। साथ ही बाइक में डुअल आउटलेट एग्जास्ट भी मिलेंगे। साथ ही बाइक में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, हजार्ड लैंप्स, इंजन किल स्विच का फीचर मिलता है। वहीं बाइक की सीट की लंबाई 582 एमएम और चौड़ाई 337 एमएम है।
 
 

tvs apache rtr160 and hero xtreme 160r rival BS6 Honda X-Blade launched at Rs 1.05 lakhs
2020 Honda X-blade Features - फोटो : honda2wheelersindia

एबीएस के साथ डुअल पेटल डिस्क ब्रेक

कंपनी ने बाइक में नए ग्राफिक्स, व्हील स्ट्राइप्स, स्प्लिट ग्रैब रेल्स, फ्रंट फॉर्क्स के लिए स्पोर्टी लुक वाला कवर और लिंक टाइप गियर शिफ्टर दिया है। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के सेल्स एंड मार्केटिंग डायरेक्टर यादविंदर सिंह गुलेरिया का कहना है कि नई एक्स-ब्लेड बीएस6 बाइक सफलता चाहने वाले उत्साही युवाओं के सपनों से प्रेरित है। उनका कहना है कि बाइक में युवाओं को विश्वस्तरीय टेक्नोलॉजी जैसे एबीएस के साथ डुअल पेटल डिस्क ब्रेक, इंजन स्टॉप स्विच और नया डाइनेमिक डिजाइन मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
tvs apache rtr160 and hero xtreme 160r rival BS6 Honda X-Blade launched at Rs 1.05 lakhs
2020 Honda X-blade - फोटो : honda2wheelersindia

160सीसी का इंजन

बाइक में फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी के साथ 160सीसी का इंजन मिलेगा, फ्यूल इंजेक्शन में आठ ऑन बोर्ड सेंसर्स मिलेंगे, जो लगातार हवा और ईधन के मिश्रण को इंजेक्टर करता है, जिससे बेहतरीन परफॉरमेंस और इफिशिएंसी मिलती है। साथ ही होंडा इको टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे कम वाइब्रेशन होती है और बेहतर एसीलरेशन मिलता है। यह इंजन 8000 आरपीएम पर 13,67 बीएचपी की पावर और 5,500 आरपीएम पर 14.7 एनएम का टॉर्क देता है।
 
 
विज्ञापन
tvs apache rtr160 and hero xtreme 160r rival BS6 Honda X-Blade launched at Rs 1.05 lakhs
2020 Honda X-blade colors - फोटो : honda2wheelersindia

5-स्पीड गियरबॉक्स

यह इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है, वहीं सिंगल डिस्क वैरिएंट का वजन 143 किग्रा और डुअल डिस्क वैरिएंट का वजन 144 किग्रा है। बाइक में फ्रंट में टेलीस्कोपिक फॉर्क्स और फ्रंट में मोनोशॉक यूनिट मिलती है। वहीं इसे फ्लेक्सिबल डायमंड फ्रेम पर बनाया गया है। फ्रंट में सिंगल चैनल एबीएस के साथ 276 एमएम की पेटल डिस्क, और पीछे 220 एमएम डिस्क या 130 एमएम के ड्रम ब्रेक्स मिलते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed