फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   battre gps:ie battre electric scooter price in india battre electric mobility electric scooter battre scooter price new electric scooter in india 2020 electric vehicles in india 2020

BattRE ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर gps:ie, वजन सिर्फ 60 किलो, जानें कीमत और फीचर्स

Fri, 22 May 2020 07:44 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 22 May 2020 07:44 PM IST
सार

BattRE Electric Mobility Pvt Ltd (बैट्री इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड ने) एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर BattRE gps:ie लॉन्च किया है। यह एक इलेक्ट्रिक स्कूटर है जिसे कंपनी ने Aeris Communications की साझेदारी के साथ विकसित किया है।

विज्ञापन
battre gps:ie battre electric scooter price in india battre electric mobility electric scooter battre scooter price new electric scooter in india 2020 electric vehicles in india 2020
BattRE gps:ie Electric Scooter - फोटो : Social Media

विस्तार

इंटरनेट-कनेक्टेड ई-स्कूटर BattRE gps:ie की कीमत 64,990 रुपये है। Aeris Communications का मुख्यालय सैन होजे कैलिफोर्निया में है और भारत में दिल्ली एनसीआर में एक कार्यालय है। इस ई-स्कूटर में एक इंटीग्रेटेड सिम कार्ड है, जिसके जरिए स्मार्टफोन पर इसके आधिकारिक एप से स्मार्ट व व्हीकल फंक्शन्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। 
विज्ञापन

बैटरी
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 48V 24Ah लीथियम फेरो फॉस्फेट बैटरी दी गई है, जो BLDC हब मोटर को पावर देता है। फुल चार्जिंग पर यह ई-स्कूटर 65 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। स्कूटर की बैटरी लगभग ढाई घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। यह स्कूटर दो रंगों के विकल्प के साथ उपलब्ध है- रेड और ब्लू। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फीचर्स
BattRE gps:ie स्कूटर में जीपीएस ट्रेसिंग, रिमोट इम्मोबिलाइजेशन, ड्राइवर बिहेवियर रिपोर्ट्स, ट्रिप रिपोर्ट्स, जियोफेंस, डिवाइस मैनेजमेंट और सिक्योर पार्क जैसे फीचर दिए गए हैं। इस स्कूटर में एक अलर्ट फीचर भी दिया गया है, जो टो अलर्ट, क्रैश अलर्ट और स्पीड अलर्ट के साथ-साथ डिवाइस स्टेटस की जानकारी भी चालक को देता है। स्कूटर में एलईडी हेडलैम्प, रिसर्व मोड, की-लेस इग्निशन और एंटी-थेफ्ट अलार्म जैसे फीचर्स भी हैं। इस स्कूटर का वजन 60 किलोग्राम है और इसमें ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं। ब्रेकिंग सिस्टम के तहत इसके दोनों व्हील्स में 220mm डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। फ्रंट में टेलेस्कोपिक फोर्क्स और रियर में अजस्टेबल कॉइलओवर सस्पेंशन हैं। 
विज्ञापन

देशभर में 50 डीलरशिप 
BattRE gps:ie इलेक्ट्रिक स्कूटर इस समय 50 से ज्यादा डीलरशिप पर उपलब्ध होगा। यह स्कूटर उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में डीलरशिप के साथ ही साथ Amazon पर भी उपलब्ध होगा। 

BattRE इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के संस्थापक निश्चल चौधरी ने कहा, "हमारी नई पेशकश, एक किफायती इंटरनेट-कनेक्टेड इलेक्ट्रिक स्कूटर की घोषणा करना खुशी की बात है जो लोगों के आने-जाने के तरीके को बदल देगा। ईवी क्षेत्र में होने वाली तकनीकी क्रांति का यह अगला स्तर है। हमारा उद्देश्य एक ऐसा तंत्र विकसित करना है जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि ग्राहकों को पूर्ण ई-मोबिलिटी का अनुभव मिल सके।" 

Aeris Communications में भारत और सार्क के कंट्री सेल्स प्रमुख, समीर महापात्रा ने कहा, "BattRE की यात्रा का हिस्सा शुरुआत से बनने पर हमे खुशी हैं और बी2बी और बी2सी मार्केट सेगमेंट के लिए सही साइज और फीचर्स से संपन्न कनेक्टेड टू-व्हीलर्स लॉन्च करने में मदद कर रहे हैं।" 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed