फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bajaj Pulsar N150: बजाज पल्सर N150 जल्द ही भारतीय बाजार में होगी लॉन्च, जानें कैसे होंगे फीचर्स

Fri, 18 Nov 2022 07:39 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 18 Nov 2022 07:39 PM IST
विज्ञापन
bajaj pulsar ns 150 launch date in india bajaj pulsar 150 new model 2022 news in hindi
Bajaj Pulsar N160 - फोटो : Bajaj Auto (For Reference Only)
देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Bajaj Auto (बजाज ऑटो) ने पिछले साल भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय बाइक Pulsar (पल्सर) के न्यू-जेनरेशन मॉडल लॉन्च किए थे। इसकी शुरुआत N250 और F250 से हुई थी। इस साल, निर्माता ने N160 लॉन्च किया और अगली मोटरसाइकिल जो वे लॉन्च करेंगे वह N150 है जो न्यू-जेनरेशन पल्सर के लिए एक एंट्री-लेवल मोटरसाइकिल होगी। यहां हम आपको वो अहम बातें बता रहे हैं जो अपकमिंग पल्सर N150 से उम्मीद की जा सकती हैं। 
bajaj pulsar ns 150 launch date in india bajaj pulsar 150 new model 2022 news in hindi
Bajaj Pulsar N160 - फोटो : Bajaj Auto (For Reference Only)
कैसा होगा लुक और डिजाइन
स्पाय तस्वीरों से पता चलता है कि, पल्सर N150 काफी हद तक N160 जैसी होगी, जो खुद N250 जैसी दिखती है। हालांकि, पल्सर N150 अन्य दो मॉडल्स की तुलना में ज्यादा सस्ती होगी। इस वजह से, कुछ बदलाव होंगे जैसे कि फ्रंट एलईडी हेडलैंप को हैलोजन हेडलैम्प से बदल दिया जाएगा, लेकिन डिजाइन वैसी ही रहने की उम्मीद है। इसके अलावा, हेडलैम्प काउल भी N160 में मिलने वाले से अलग दिखता है। इसमें N160 की तरह अंडर-बेली एग्जॉस्ट मिलेगा और टेल लैंप एक एलईडी यूनिट होगा। 
 
bajaj pulsar ns 150 launch date in india bajaj pulsar 150 new model 2022 news in hindi
Bajaj Pulsar N250 - फोटो : Bajaj Auto (For Reference Only)
इंजन और गियरबॉक्स
बजाज पल्सर N160 के इंजन का साइज छोटा करेगी। मौजूदा पल्सर 150 अधिकतम 14 PS का पावर और 13.2 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। तुलना की जाए, तो N160 अधिकतम 16 PS का पावर और 14.65 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। उम्मीद करें कि N150 का पावर आउटपुट मौजूदा Pulsar 150 के आसपास होगा, लेकिन रिफाइनमेंट लेवल बेहतर होना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
bajaj pulsar ns 150 launch date in india bajaj pulsar 150 new model 2022 news in hindi
Bajaj Pulsar 250 - फोटो : Bajaj Auto (For Reference Only)
फीचर्स
फीचर्स के मामले में नई जेनरेशन पल्सर में कुछ खास मिलने की उम्मीद नहीं। N150 के साथ भी यही पैटर्न मिलने की उम्मीद है। इसलिए, टैकोमीटर और बेजल-लेस डिजाइन वाला एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर होने की उम्मीद है। बजाज बैक-लिट स्विचगियर और सेल्फ-कैंसलिंग टर्न इंडिकेटर्स भी पेश कर सकता है। इसमें एक यूएसबी पोर्ट भी हो सकता है। 
विज्ञापन
bajaj pulsar ns 150 launch date in india bajaj pulsar 150 new model 2022 news in hindi
Bajaj Pulsar 250 - फोटो : Bajaj Auto (For Reference Only)
कैसा होगा हार्डवेयर
N150 में N160 के जैसा ही प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जाएगा। ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में डिस्क और टॉप-एंड वैरिएंट में रियर में डिस्क ब्रेक होगा। जबकि निचले वैरिएंट में रियर में ड्रम ब्रेक मिलेगा। दोनों वैरिएंट्स में स्टैंडर्ड के तौर पर सिंगल-चैनल ABS मिलेगा। सस्पेंशन के लिए फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में मोनो-शॉक मिलेगा। N150 के टायर स्लिम होंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed