फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Auto Sales: जीएसटी 2.0 और त्योहारी मांग से सितंबर में वाहनों की बिक्री बढ़ी, SIAM की रिपोर्ट

Thu, 16 Oct 2025 10:23 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 16 Oct 2025 10:23 AM IST
सार

उद्योग ने माह का अंत 3.12 लाख यात्री वाहनों, 21.6 लाख से अधिक दोपहिया वाहनों, 84,077 तिपहिया वाहनों और वाणिज्यिक वाहनों के स्थिर प्रदर्शन के साथ किया। जो यह संकेत देता है कि त्योहारी तिमाही की शुरुआत ठोस आधार पर हुई है। 

विज्ञापन
Auto Sales September 2025 Passenger vehicle dispatches up 4 per cent at 3,72,458 units SIAM Sales Data
Automobile Industry - फोटो : PTI
भारतीय वाहन उद्योग (ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री) से एक अच्छी खबर आई है। सितंबर 2025 में पैसेंजर व्हीकल (यानी कारें, एसयूवी आदि) की डीलरों को भेजी गई डिलीवरी पिछले साल के मुकाबले 4 प्रतिशत बढ़कर 3,72,458 यूनिट्स तक पहुंच गई है। इंडस्ट्री बॉडी सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफेक्चर्रस (SIAM) (सियाम) ने बुधवार को यह आंकड़े जारी किए।


यह भी पढ़ें - Indian Motorcycle: 100 साल पुरानी मशहूर बाइक ब्रांड का नया अध्याय, अब स्वतंत्र कंपनी के रूप में काम करेगी इंडियन मोटरसाइकिल
Auto Sales September 2025 Passenger vehicle dispatches up 4 per cent at 3,72,458 units SIAM Sales Data
बाइक्स की बिक्री - फोटो : AI
यात्री वाहन में बढ़ोतरी, टू-व्हीलर भी तेजी पर
पिछले साल सितंबर 2024 में यह आंकड़ा 3,56,752 यूनिट्स था। यानी इस साल 4.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। इसी तरह, टू-व्हीलर सेगमेंट में भी बिक्री बढ़ी है। सितंबर 2025 में 21,60,889 यूनिट्स टू-व्हीलर्स की डिलीवरी हुई। जो पिछले साल के 20,25,993 यूनिट्स की तुलना में करीब 7 प्रतिशत ज्यादा है। तीन-पहिया वाहनों (ऑटो रिक्शा आदि) की बिक्री में भी 5.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। यह 84,077 यूनिट्स रही, जबकि पिछले साल सितंबर में यह 79,683 यूनिट थी।

यह भी पढ़ें - 2026 Land Rover Discovery: भारत में 2026 लैंड रोवर डिस्कवरी एसयूवी के नए एडिशन लॉन्च, जानें कीमत और दमदार फीचर्स
Auto Sales September 2025 Passenger vehicle dispatches up 4 per cent at 3,72,458 units SIAM Sales Data
Automobile Industry - फोटो : PTI
GST 2.0 के बाद रिकॉर्ड बिक्री
सियाम के अध्यक्ष शैलेश चंद्रा ने बताया कि भले ही नई जीएसटी दरें 22 सितंबर से लागू हुईं, यानी महीने के सिर्फ 9 दिन ही नई दरें लागू रहीं, लेकिन फिर भी तीनों सेगमेंट (पैसेंजर व्हीकल, टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर) ने सितंबर का अब तक का सबसे ज्यादा बिक्री रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने कहा, "आने वाले महीनों में भी उद्योग के लिए माहौल सकारात्मक है, क्योंकि कई सकारात्मक कारक बजार का समर्थन कर रहे हैं।"

यह भी पढे़ं - Land Rover Defender 110 Trophy Edition: लैंड रोवर डिफेंडर 110 ट्रॉफी एडिशन लॉन्च, मिले शानदार ऑफ-रोड फीचर्स
विज्ञापन
विज्ञापन
Auto Sales September 2025 Passenger vehicle dispatches up 4 per cent at 3,72,458 units SIAM Sales Data
Auto Sales - फोटो : Adobe Stock
GST 2.0 बना गेमचेंजर
चंद्रा ने आगे कहा, "जीएसटी 2.0 सुधार सरकार का ऐतिहासिक कदम है, जो भारतीय ऑटो इंडस्ट्री को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगा। इसका असर न सिर्फ इस सेक्टर पर बल्कि पूरी अर्थव्यवस्था पर दिखेगा। क्योंकि ऑटो इंडस्ट्री कई अन्य सेक्टरों से गहराई से जुड़ी हुई है।" 

यह भी पढ़ें - MINI John Cooper Works Countryman ALL4: मिनी जॉन कूपर वर्क्स कंट्रीमैन ALL4 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
विज्ञापन
Auto Sales September 2025 Passenger vehicle dispatches up 4 per cent at 3,72,458 units SIAM Sales Data
Auto Sales - फोटो : Adobe Stock
जुलाई-सितंबर तिमाही का प्रदर्शन
वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई से सितंबर 2025) में पैसेंजर व्हीकल सेल्स 1.5 प्रतिशत घटकर 10,39,200 यूनिट्स रही। जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 10,55,137 यूनिट थी। वहीं, दोपहिया वाहन बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज हुई और यह 55,62,077 यूनिट्स रही। तीन पहिया वाहन बिक्री में भी 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह 2,29,239 यूनिट्स तक पहुंच गई।

यह भी पढ़ें - Ford: क्या फोर्ड भारत लौटेगी, या हमेशा के लिए कह देगी अलविदा? चेन्नई प्लांट पर बंद होने का खतरा
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed