फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BS6 इंजन वाले नए Yamaha Fascino 125-Fi स्कूटर में ये हैं पांच बड़े बदलाव, पढ़ें खासियतें

Fri, 20 Dec 2019 01:22 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 20 Dec 2019 01:22 PM IST
विज्ञापन
Yamaha Fascino 125-Fi launched with Bs6 engine, price starts at rs price Rs 66.5k
Yamaha Fascino 125-Fi - फोटो : Social Media

Yamaha ने Fascino 125cc FI स्कूटर को BS6 इंजन के साथ लॉन्च किया है। अगर मौजूदा बीएस4 मॉडल से तुलना की जाए तो नए स्कूटर में कई बदलाव किए गए हैं। साथ ही पुराना स्कूटर 113 सीसी इंजन वाला था, 125 सीसी इंजन वाला होगा। नए स्कूटर को ग्लॉस रेड पेंट और मैट ब्लू पेंट स्कीम के साथ उतारा गया है। जानते हैं नए स्कूटर में क्या हुए हैं बदलाव...


 

Yamaha Fascino 125-Fi launched with Bs6 engine, price starts at rs price Rs 66.5k
Yamaha Fascino 125-Fi - फोटो : Social Media

डिजाइन अपडेट्स

नए स्कूटर की हेडलाइट को रीड़िजाइन किया गया है, अब उसमें कॉन्केव लेंस मिलेगा। फ्रंट अपरॉन में क्रोम हाईलाइट्स के साथ टर्न इंडिकेटर्स दिए गए हैं, जिन्हें साइड पैनल्स पर लगाया गया है। इसके अलावा DLX वेरियंट में डुअल टोन टेक्सचर और टेल लाइट को V शेप में रिस्टाइल किया गया है। स्टैंडर्ड और डीलक्स वेरियंट के बीच अंतर केवल हाईलाइट्स से ही जाना जा सकता है। स्टैंडर्ड मॉडल में क्रोम हाईलाइट्स, जबकि डीलक्स वर्जन में ब्लैक हाईलाइट्स मिलते हैं। वहीं इसके डिजिटल कंसोल में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Yamaha Fascino 125-Fi launched with Bs6 engine, price starts at rs price Rs 66.5k
Yamaha Fascino 125-Fi - फोटो : Social Media

बेहतर एर्गोनॉमिक्स                

पहले के मुकाबले सीटें लंबी और फ्लैट हैं। हैंडलबार को 18 मिमी तक राइडर के करीब खींचा गया है और पहले से 20 मिमी ऊंचा हो गया है। यामाहा का दावा है कि बीएस4 मॉडल के मुकाबले फ्लोरबोर्ड पहले से ज्यादा स्पेसियस है। यामाहा ने इसमें इंजन को स्टार्ट और स्टॉप करने के फीचर के अलावा साइलेंट स्टार्टर और साइड स्टैंड इंजन कट ऑफ स्विच दिया है। नया स्कूटर पुराने के मुकाबले चार किग्रा हल्का है। Fascino 125-Fi का वजन 99 किग्रा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Yamaha Fascino 125-Fi launched with Bs6 engine, price starts at rs price Rs 66.5k
Yamaha Fascino 125-Fi - फोटो : Social Media

पावरफुल इंजन

यामाहा ने पुराने 110 सीसी के इंजन की बजाय 125 सीसी का इंजन निकाला है, जो फ्यूल इंजेक्टेड तकनीक से लैस है। यह इंजन 18.2 पीएस की पावर और 9.7 एनएम का टॉर्क देता है। पुराने मॉडल के मुकाबले यह 30 फीसदी ज्यादा पावरफुल है, वहीं इसकी पावर एक पीएस और 1.6 एनएम ज्यादा है। वहीं यह 16 फीसदी ज्यादा फ्यूल एफिशियंट है। कंपनी का दावा है कि नया इंजन 58 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगा।

विज्ञापन
Yamaha Fascino 125-Fi launched with Bs6 engine, price starts at rs price Rs 66.5k
Yamaha Fascino 125-Fi - फोटो : Social Media

कीमत

कीमतों की बात करें तो यामाहा ने पुराने मॉडल के मुकाबले इसकी कीमत 10 हजार रुपये ज्यादा है। स्टैंडर्ड ड्रम और डिस्क वैरियंट की कीमतों की बात करें, तो स्टैंडर्ड ड्रम वेरियंट की कीमत 66,430 रुपये और डिस्क वेरियंट की कीमत 68,930 रुपये है। डीलक्स वर्जन की कीमत 67,430 रुपये और 69,930 रुपये है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed