फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

WagonR, Harrier, Kicks के फीचर्स, इंजन, माइलेज और कीमत से जुड़ी सारी जानकारी

Thu, 24 Jan 2019 05:52 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना चौधरी Updated Thu, 24 Jan 2019 05:52 PM IST
विज्ञापन
Wagor R, Harrier & Kicks Engine,Features, price, mileage details
New launch cars

पिछले दो दिनों में 3 गाड़ियों की लांचिंग ने ऑटो क्षेत्र को खूब चर्चाओं में रखा। बता दें, जहां मारुति ( Maruti Suzuki ) ने अपनी वैगनआर ( WagonR ) से सबको चौकाया वहीं टाटा की हैरियर ( Harrier ) ने लोगों का सारा ध्यान अपनी ओर खींचा। उधर निसान की किक्स भी अपने कुछ आकर्षक फीचर्स को लेकर सुर्खियो में रही। आपको बताते हैं इन कारों की डायमेंशन, इंजन, कीमत और माइलेज की विस्तृत जानकारी।

अगली स्लाइड में देंखे डायमेंशन के बारे में...

डायमेंशन के बारे में..... 

Wagor R, Harrier & Kicks Engine,Features, price, mileage details
New wagon-r
  • निसान किक्स ( Nissan Kicks ) की जहां लंबाई 4384 एमएम, चौड़ाई 1813 एमएम और ऊंचाई 1656 एमएम है। वहीं इसका व्हीलबेस 2673 एमएम है। जबकि इसका ग्राउंड क्लियरेंस 210 एमएम है। 
  • टाटा हैरियर ( Tata Harrier ) की लंबाई 4,598 एमएम,चौड़ाई 1,894 एमएम,और ऊंचाई 1,706 एमएम है, कार का व्हीलबेस 2,741 एमएम है,जबकि इसका ग्राउंड क्लियरेंस 205 एमएम है। 
  • नई वैगनआर (Wagon R ) की लंबाई 3655एमएम, चौड़ाई 1620एमएम, ऊंचाई 1675एमएम, और व्हीलबेस 2435एमएम है।जबकि इसका ग्राउंड क्लियरेंस 165 एमएम है।

                           अगली स्लाइड में पढ़ें इंटीरियर के बारे में.....


  
    

इंटीरियर के बारे में..

Wagor R, Harrier & Kicks Engine,Features, price, mileage details
Nissan kicks
  • निसान किक्स ( Nissan Kicks ) में पहली बार 360 डिग्री का डिस्प्ले का फीचर दिया गया है। वहीं डेशबोर्ड पर 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। ये फीचर 30 लाख की महंगी कारों में ही आते हैं। 
  •  हैरियर ( Harrier ) के टॉप वेरिएंट XZ  में 8.8 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो को स्पोर्ट करेगा। कार में 7.0 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। जिसमें रिवर्स कैमरा, ऑटोमेटिक हेडलाइट एंड वाइपर,लेथर अपहोलेस्ट्री,क्रूज कंट्रोल और जेबीएल साउंट सिस्टम आदि फीचर्स दिए गए हैं।
  • नई वैगनआर ( Wagon R) में पहली बार स्टीयरिंग माउंट कंट्रोल का फीचर दिया गया है। वहीं इसमें लेटेस्ट एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्ट 7 इंच टचस्क्रीन स्मार्टप्ले इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। जिसमें फोन चार्जिंग के साथ रियल टाइम अपडेट भी देख सकते हैं। हालांकि यह फीचर केवल ZXI वैरियंट में ही मिलेगा। वैगन आर में एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप्स के साथ रिमोट कीलेस एंट्री का फीचर भी होगा। वहीं इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पर लो फ्यूल वार्निंग, गियर शिफ्ट इंडीकेटर, फ्यूल इंडीकेटर, डोर वार्निंग का फीचर है।  

                                  अगली स्लाइड में पढ़ें फीचर्स के बारे में.....

 

विज्ञापन
विज्ञापन

फीचर्स के बारे में....

Wagor R, Harrier & Kicks Engine,Features, price, mileage details
New Maruti Wagon r 2019
  • किक्स ( Kicks) में 4 एयरबैग्स, हिल होल्ड, एबीएस, ईबीडी, निसान कनेक्ट एप, एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, 17 इंच अलॉय व्हील्स, ऑटो एसी, 100 किग्रा की कैपेसिटी वाला रूफ रेल्स दिया गया है।
  • हैरियर ( Harrier ) में 6 एयरबैग, EBD के साथ ABS, एक हिल-होल्ड और डिसेंट फंक्शन, कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल और एक रोलओवर मिटिगेशन सिस्टम भी दिया गया है।
  • वैगनआर ( Wagon R) में एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप्स के साथ रिमोट कीलेस एंट्री का फीचर भी होगा। वहीं इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पर लो फ्यूल वार्निंग, गियर शिफ्ट इंडीकेटर, फ्यूल इंडीकेटर, डोर वार्निंग का फीचर है

                                      अगली स्लाइड में पढ़ें इंजन के बारे में .....                  

विज्ञापन

इंजन के बारे में ....

Wagor R, Harrier & Kicks Engine,Features, price, mileage details
Nissan kicks

नई WagonR को heartect platform पर बना 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन 5500 आरपीएम पर 68 पीएस और 2500 आरपीएम पर 90 एनएम की पॉवर देगा। जबकि मिड और टॉप वैरियंट में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 6000 आरपीएम पर 83 पीएस और 4200 आरपीएम पर 113 एनएम की पॉवर देगा।

टाटा हैरियर ( Tata Harrier ) कार में Kryotec 2.0 का इंजन दिया गया है यह इंजन भविष्य के BSVI उत्सर्जन मानकों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। यह इंजन 140 एचपी की ताकत और 350 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। कार को 6 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस किया गया है।

नई वैगनआर (Wagon R) में दो इंजन दिए गए हैं। एक 1.0-लीटर इंजन, जो 68एचपी की पावर जनरेट करता है। दूसरा 1.2-लीटर इंजन है, जो 83एचपी की पावर जनरेट करता है।
                                 

                               अगली स्लाइड में पढ़ें माइलेज के बारे में ....

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed