फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हीरो मोटोकॉर्प ने निकाला शानदार ऑफर, वोटिंग का निशान दिखाने पर मिलेंगे ये फायदे

Sat, 13 Apr 2019 05:46 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क,अमर उजाला
ऑटो डेस्क,अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 13 Apr 2019 05:46 PM IST
विज्ञापन
Vote Karo: hero motocorp mark for the nation offer on bike service at rs 199
Hero MotoCorp

17वीं लोकसभा में वोटिंग के लिए वोटरों को प्रोत्साहित करने और मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए खुद प्रधानमंत्री मोदी के साथ चुनाव आयोग लगातार अपील कर रहे हैं। वहीं कंपनियां भी इस मुहिम में शामिल हो गई हैं। दोपहिया वाहन बनाने वाली देश के नंबर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने युवाओं के लिए खास जबरदस्त ऑफर निकाला है।

कंपनियां दे रही डिस्काउंट

Vote Karo: hero motocorp mark for the nation offer on bike service at rs 199
Hero HX250R

लोकतंत्र के इस महापर्व में अब बाजार भी शामिल हो गया है। आम चुनावों का पहला चरण समाप्त हो चुका है। कंपनियां वोटिंग के बाद उंगली पर लगी स्याही को दिखाने के बाद तरह-तरह के डिस्काउंट ऑफर दे रही हैं। ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स असोसिएशन ने भी मतदान करने वालों को पेट्रोल-डीजल पर छूट देने का एलान किया था। केमिस्ट एसोसिएशन ने वोट देने वालों को दवाओं पर 10 फीसदी छूट देने का एलान किया है। वहीं कई रेस्टोरेंट्स और होटल्स ने भी वोटिंग करने वालों को 25 प्रतिशत तक छूट देने की घोषणा की है।
 

सर्विस कराने पर विशेष छूट

Vote Karo: hero motocorp mark for the nation offer on bike service at rs 199
Hero Karizma

बाइक बनाने वाली देश की नंबर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने युवाओं को मतदान के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए अनूठा ऑफर निकाला है। इस स्कीम के तहत हीरो की मोटर साइकिल रखने वालों को सर्विस कराने पर विशेष छूट मिलेगी। हीरो मोटोकॉर्प की ये स्कीम पूरे देश में लागू होगी और वोटिंग की तारीख के अगले तीन दिनों तक यह ऑफर मान्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

199 रुपये में सर्विस

Vote Karo: hero motocorp mark for the nation offer on bike service at rs 199
hero motocorp

इस स्कीम के तहत कंपनी वोट देने वाले ग्राहकों को केवल 199 रुपये में बाइक सर्विस कराने का मौका दे रही है। यानी कि हीरो बाइक या स्कूटर रखने वाला कोई भी शख्स कंपनी के सर्विस सेंटरर पर सर्विस कराता है, तो उसे महज 199 रुपये खर्च करने होंगे। बशर्ते उसने वोटिंग की हो और इसे उंगली पर लगी स्याही का निशान दिखाना होगा।



 

विज्ञापन

फ्री वॉश का भी ऑफर

Vote Karo: hero motocorp mark for the nation offer on bike service at rs 199
Hero Super Splendor, Passion XPro and Passion Pro

गौरतलब है पहले चरण की वोटिंग 11 अप्रैल को हुई थी, जबकि दूसरे चरण की वोटिंग आगामी 18 अप्रैल को होगी। इस स्कीम की विशेष जानकारी के लिए कंपनी की डिलरशिप से पहले संपर्क किया जा सकता है। वहीं यह स्कीम अप्रैल और मई महीने तक जारी रहेगा। ग्राहक चाहें तो बाइक सर्विसिंग की प्री बुकिंग भी करा सकते हैं। वहीं कंपनी फ्री वॉश का भी ऑफर दे रही है।   
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed