फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉन्च हुई टिगुआन की ये तस्वीरें जीत लेंगी आपका दिल

Thu, 25 May 2017 03:46 PM IST
Updated Thu, 25 May 2017 03:46 PM IST
विज्ञापन
Volkswagen tiguan launch at 27.98 lakhs ex showroom delhi
- फोटो : VW Tiguan

फोक्सवैगन की इस साल की बहुप्रतीक्षित एसयूवी कार 27.98 लाख रुपये एक्सशोरूम दिल्ली की कीमत पर लॉन्च कर दी गई है। इसके टॉप मॉडल की कीमत 31.38 लाख रुपये है। इस गाड़ी के जरिए फोक्सवैगन ने भारतीय बाजार में दोबारा एंट्री की है। यह एसयूवी बाजार में महज दो वेरिएंट में उपलब्‍ध है। आइए आपको इसकी खासियत इन तस्वीरों के जरिए बताते हैं। 


 

Volkswagen tiguan launch at 27.98 lakhs ex showroom delhi
- फोटो : VW
टिगुआन को कंपनी के महाराष्ट्र स्थित औरंगाबाद प्लांट में तैयार किया जा रहा है, इस एसयूवी को एमक्यूबी प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है। आपको याद हो तो इसी प्लेटफार्म पर स्कोडा ऑक्टेविया, सुपर्ब और ऑडी ए3 को भी तैयार किया गया है, जल्द आने वाली स्कोडा कोडियक और कारोक भी इसी प्लेटफार्म पर बनकर आने वाली हैं।

 
Volkswagen tiguan launch at 27.98 lakhs ex showroom delhi
- फोटो : vw
टिगुआन सिर्फ दो  वेरिएंट कंफर्टलाइन और हाइलाइन में उपलब्ध है, इस में 8-स्पीकर वाला 8-इंच का इंफोटेंमेंट सिस्टम, एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले की सुविधा के साथ दिया गया है। स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर इसमें आपको एलईडी हैडलैंप्स के साथ डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटें, थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, मेमोरी फंक्शन वाली इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और इलेक्ट्रिक्ली ऑपरेट होने वाला टेलगेट दिया गया है, जबकि हाइलाइन वेरिएंट में 18 इंच के अलॉय व्हील और पैनारोमिक सनरूफ जैसे फीचर भी दिए गए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Volkswagen tiguan launch at 27.98 lakhs ex showroom delhi
- फोटो : vw
टिगुआन के दोनो वेरिएंट में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस), ट्रेक्शन कंट्रोल, इंजन ड्रैग टॉर्क कंट्रोल (ईडीटीसी), चाइल्ड सीट एंकर, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, रेन-सेंसिंग वाइपर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ऑल डिस्क ब्रेक्स और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक समेत कई जरूरी सुरक्षा फीचर भी दिए गए हैं। पैदल यात्रियों की सुरक्षा के प्रति भी कंपनी ने अपनी जिम्मेवारी दिखाते हुए इसमें एक्टिव हुड लगाया है। 

 
विज्ञापन
Volkswagen tiguan launch at 27.98 lakhs ex showroom delhi
VW Tiguan - फोटो : VW
इसे डीज़ल इंजन में उतारा गया है, पेट्रोल इंजन का विकल्प बाद में आएगा, इस में 2.0 लीटर का टीडीआई डीज़ल इंजन दिया गया है, जो 143 पीएस की पावर और 340 एनएम का टॉर्क देगा। यह इंजन 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है। फोक्सवैगन दावा कर रही है कि यह कार 17.06 किमीप्रली का एआरएआई प्रमाणित माइलेज देती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed